फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ghaziabad-Palwal shuttle will remain suspended, will only operate to Delhi

रद्द रहेगी पलवल-गाजियाबाद शटल, सिर्फ दिल्ली तक होगा परिचालन

Fri, 24 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

पलवल से गाजियाबाद तक रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी शुक्रवार से बढ़ जाएगी, क्योंकि रात सवा नौ बजे गाजियाबाद जाने वाली शटल 64051 का परिचालन दस दिनों तक सिर्फ दिल्ली तक ही होगा।

विज्ञापन


नई दिल्ली से गाजियाबाद के बीच में यह ट्रेन अस्थायी रूप से निरस्त रहेगी। उत्तर रेलवे की ओर से इस बाबत सूचना जारी कर दी गई है। बल्लभगढ़, न्यूटाउन और ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन के सूचना केंद्र को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि घोषणा के साथ ही यात्रियों को बताया जाए कि शटल ट्रेन 10 दिनों तक केवल नई दिल्ली तक ही जाएगी, गाजियाबाद तक नहीं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार से गाजियाबाद व साहिबाबाद के बीच बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज पर रेलवे लाइन वाले हिस्से में गार्डर रखने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।  ऐसे में इस रूट से गुजरने वाले ट्रेनों के रूट को छोटा कर दिया गया है या फिर मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इस काम के चलते पलवल से गाजियाबाद को जाने वाली 64051 शटल 24 से 28 जून तक जबकि 30 जून से 4 जुलाई तक केवल नई दिल्ली तक ही जाएगी।


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि इस संबंध में स्टेशनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही यात्रियों को पूरी जानकारी देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed