फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad nehru park and nehru statue condition get worse administration not taking care

1985 में राजेश पायलट ने किया था इस पार्क और नेहरू प्रतिमा का अनावरण, आज हाल हुआ बदहाल

Sat, 12 Sep 2020 09:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Sep 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad nehru park and nehru statue condition get worse administration not taking care
नेहरू पार्क में नेहरू प्रतिमा का हाल बदहाल - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के सूर्य नगर के बी ब्लॉक में बहुत ही खुबसूरत और हरा-भरा नेहरू पार्क है। इस पार्क और इसमें स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का अनावरण 1985 में किसान नेता स्व. राजेश पायलट ने किया था। लेकिन आज उसी पार्क में स्थित नेहरू प्रतिमा का हाल बदहाल है।

विज्ञापन


यह पार्क स्थानीय लोगों की सुख सुविधा और क्षेत्र की हरियाली के लिए बनाया गया था। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि जिन पंडित नेहरू की प्रेरणा से यह पार्क बना आज उन्हीं की प्रतिमा जो इस पार्क में है वह उपेक्षित है। प्रतिमा के चारों तरफ के पत्थर टूट रहे हैं, चारों तरफ चूहों ने जमीन को पोल कर डाला है।
विज्ञापन


प्रतिमा के किनारे लगीं जालियां व हरियाली उनकी परिधि से गायब है। कुछ स्थानीय लोग भी प्रतिमा के पास पक्षियों के लिये दाने बिखेर देते हैं, जिससे गंदगी और बढ़ गई है। आज के  समय में एक ईंट भी रखना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में आने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण प्रतिमा खंडहर होने के कगार पर है। इसकी मौखिक शिकायत कई बार कांग्रेस नेता कैलाश नाथ पांडेय व अन्य स्थानीय लोग नगर अधिकारियों से भी कर चुके हैं। इस पार्क में सूर्य नगर, चंद्र नगर, राम पूरी एवं राम प्रस्था के वृद्ध, बच्चे, महिलाए एवं आमजन टहलने और योगा के लिये सुबह शाम आया करते हैं। अपने आप में इकलौता हरा-भरा यह पार्क हरित क्षेत्र है।

यहां सैर करने आने वाले लोग चाहते हैं कि स्थानीय प्रशासन नगर आयुक्त एवं मेयर क्षेत्र की इस धरोहर की देखभाल और मरम्मत करा कर इसे सुरक्षित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed