फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad missing LLB student dead body found in 6 feet pit in house of girdhar enclave owner escape

गाजियाबादः पांच दिन से लापता था लॉ का छात्र, छह फीट के गड्ढे में सिर के बल दफन मिला शव

Mon, 14 Oct 2019 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद(गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद(गाजियाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 14 Oct 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad missing LLB student dead body found in 6 feet pit in house of girdhar enclave owner escape
एलएलबी छात्र पंकज और वो मकान जिसमें मिला शव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के गिरधर एंक्लेव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पांच दिन से लापता लॉ छात्र का शव एक मकान में दफनाया हुआ मिला।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 30 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पंकज सिंह के रूप में हुई है। पंकज का शव मिलने से उसकी हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वह बीते 9 अक्तूबर से लापता था।
विज्ञापन


पंकज की खोज में जुटी पुलिस ने सोमवार(14 अक्तूबर) को उसका शव मकान मालिक के घर से, कमरे में छह फीट के गड्ढे को खोदकर बाहर निकाला। यह खबर तेजी से पूरे एंक्लेव में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस मकान में छात्र का शव मिला वह 50 गज के प्लॉट में बना हुआ है। मकान चार मंजिल का है और पंकज का शव बेसमेंट में बने तीन कमरों में से एक में मिला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकज का शव जमीन से 6 फुट नीचे मिला। मृतक के गले पर कटे का निशान भी है। पुलिस ने बताया कि शव सिर के बल पड़ा मिला।

मौके से पुलिस को डिओडरेंट की 4-5 खाली कैन मिली हैं। पुलिस का कहा है कि पोस्टमार्टम से ही पता चल पाएगा कि हत्या किस दिन की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 9 अक्टूबर की सुबह 10 बजे कॉलोनी के एक सीसीटीवी फुटेज में पंकज आखिरी बार देखा गया था।

पुलिस ने मकान मालिक मुन्ना को आरोपी बनाया है जो सपरिवार फरार है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने उसे भागने का मौका दिया। शुक्रवार को शक जताने के बावजूद दरोगा ने आरोपी को पूछताछ के लिए उठाने की बजाय चौकी बुलाया। अगले दिन आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed