{"_id":"5cda05c8bdec22071e6d5751","slug":"ghaziabad-is-the-most-polluted-city-in-india-air-quality-index-384","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 384 दर्ज किया गया, नोएडा तीसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 384 दर्ज किया गया, नोएडा तीसरे नंबर पर
Tue, 14 May 2019 05:33 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 14 May 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 93 में छाया प्रदूषण
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद सोमवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। शहर का एक्यूआई 384 दर्ज किया गया। जबकि कई दिनों से पहले नंबर पर चल रहा लोनी देहात के प्रदूषण स्तर में थोड़ी कमी आई। लोनी का प्रदूषण स्तर 371 एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) दर्ज किया गया। देश में सबसे प्रदूषित इलाकों की सूची में लोनी देहात दूसरे और नोएडा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर पिछले कई दिनों से रेड जोन में है। सोमवार को भी शहर की हवा बेहद जहरीली रही। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 384 दर्ज किया गया। शहर के अन्य इलाकों पर नजर डालें तो वसुंधरा का एक्यूआई सबसे ज्यादा रहा। यहां का एक्यूआई 392 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 10 का स्तर 462 और पीएम 2.5 करीब 164 दर्ज हुआ। इंदिरापुरम में एक्यूआई 373 तक पहुंच गया। यहां पर पीएम 10 का स्तर 473 और पीएम 2.5 का स्तर 173 रहा।
विज्ञापन
वहीं संजय नगर में एक्यूआई 387 दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर 522 और पीएम 2.5 का स्तर 215 दर्ज हुआ। लोनी देहात के प्रदूषण स्तर में कुछ कमी आई। यहां पर एक्यूआई 371 तक रहा, जो कि पहले 400 से ऊपर चल रहा था। यहां पर पीएम 10 का स्तर 512 और पीएम 2.5 का स्तर 197 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े देखे जाएं तो गाजियाबाद प्रदूषित शहरों की सूची में पहले और लोनी देहात दूसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
शहर प्रदूषण का स्तर
गाजियाबाद 384
लोनी देहात 371
नोएडा 347
फरीदाबाद 346
हापुड़ 336
नोट : आंकड़े एक्यूआई में हैं।