फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   general vk singh will contest loksabha elction from ghaziabad

संगीत सोम नहीं, गाजियाबाद से ये लड़ेंगे भाजपा का चुनाव!

Tue, 18 Mar 2014 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Mar 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
general vk singh will contest loksabha elction from ghaziabad

अन्ना हजारे के समर्थक और कुछ ही दिनों पहले भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सैन्य प्रमुख जनरल वीके सिंह को बीजेपी गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।

विज्ञापन


हालांकि वीके सिंह के नाम के ऐलान से पहले ही पार्टी के भीतर उनके खिलाफ विरोध के सुर उठने लगे हैं। इसका पहला नजारा सोमवार को देखने को मिला जब वीके सिंह होली मिलन समारोह में हिस्सा लेने के लिए गाजियाबाद पहुंचे।
विज्ञापन


वीके सिंह के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय में खूब हंगामा किया। पार्टी नेताओं ने जनरल वीके सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वीके सिंह होंगे राजनाथ के उत्तराधिकारी!

general vk singh will contest loksabha elction from ghaziabad

भाजपा की ओर से बीते दिनों जारी की गई लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में गाजियाबाद सीट से किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं था।

फिलहाल इस सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह सांसद हैं। लेकिन राजनाथ के लखनऊ से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद अब इस सीट पर उम्मीदवार के नाम की अटकलें तेज हो गईं थीं।

हालांकि इस सीट पर जनरल वीके सिंह की संभावित उम्मीदवारी पार्टी कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी में विरोध के बावजूद बीजेपी जनरल सिंह को ‌यहां से उम्मीदवार बनाती है या नहीं।

सुपरहिट होने वाला है इस सीट पर मुकाबला

general vk singh will contest loksabha elction from ghaziabad

गाजियावाद यानि पश्चिमी उत्तर प्रदेश लोकसभा सीट पर प्रमुख राजनीतिक दलों बीजेपी, कांग्रेस और AAP के उम्मीदवारों में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

हालांकि बीजेपी की ओर से अभी तक जनरल वीके सिंह का नाम फाइनल नहीं है लेकिन यदि उन्हें यहां से टिकट मिलता है तो टक्कर जोरदार होगी।

कांग्रेस ने इस सीट पर अभिनेता और सांसद राज बब्बर को अपना प्रत्याशी घोषित किया तो वहीं AAP ने शाजिया इल्मी को टिकट देकर इस सीट में चुनावी जंग को और धार दी है। हालांकि अभी यह संभावना जताई जा रही है कि कि भाजपा अपने विवादित नेता संगीत सोम को ही गाजियाबाद से टिकट देगी।

विज्ञापन

हर पार्टी के उम्मीदवार पर लगेगा ये टैग!

general vk singh will contest loksabha elction from ghaziabad

गाजियाबाद लोकसभा सीट से अगर बीजेपी जनरल वीके सिंह का टिकट फाइनल करती है तो उन पर भी 'बाहरी' प्रत्याशी होने का टैग लग जाएगा, क्योंकि जनरल सिंह मूलरूप से यूपी से जुड़े नहीं हैं।

अब तक सीट से उम्मीदवारी के लिए मैदान में उतरे अभिनेता राज बब्बर वर्तमान में फिरोजाबाद से सांसद हैं। हालांकि उन्होंने इस टैग से बचने के लिए अब गाजियाबाद में ही अपना आशियाना ढूंढ़ना शुरू कर दिया है।

वहीं AAP की उम्मीदवार शाजिया इल्‍मी का भी गाजियाबाद से खास वास्ता नहीं हैं। पिछले साल दिल्‍ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकीं शाजिया दिल्ली में ही रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed