{"_id":"5808c39c4f1c1bf36e703fa4","slug":"gender-ration-is-increasing-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडग़ांव के लिंगानुपात में हो रहा है सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडग़ांव के लिंगानुपात में हो रहा है सुधार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 21 Oct 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह से पीसी-पीएनडीटी को लेकर बैठक की। इस दौरान लिंग जांच करने वाले लोगों पर शिंकजा कसने के लिए जिला में उठाए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुए लगातार कार्रवाई को लेकर हौसला अफजाई भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सितंबर माह का लिंगानुपात 1000 लड़कों के मुकाबले 895 लड़कियों का दर्ज किया गया। जिसमें सुधार लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान और कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की टीम कन्या भ्रूण की लिंग जांच करने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें पकडने के लिए रूपरेखा तैयार कर रही है जिसके परिणाम जल्द ही सामने आएंगे।
विज्ञापन
वीडियो कान्फेंसिंग के बाद अतिरिक्त उपायुक्त ने पीसी पीएनडीटी एक्ट की पालना के लिए गठित जिला स्तरीय टीम के सदस्यों के साथ बैठक की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने डीसीपी हैडक्वार्टर अनिल बख्शी से कहा कि वे पीसी पीएनडीटी एक्ट संबंधी मामलों में रेड डालने के लिए एक स्थाई टीम का गठन करें।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला न्यायवादी(डीए) को सुझाव देते हुए कहा कि वे जिला एवं सत्र न्यायधीश से पीसी पीएनडीटी संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए अलग से डेजिगनेटिड कोर्ट के लिए निवेदन करें ताकि ऐसे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा हो सके। बैठक में सिविल सर्जन डा. पुष्पा बिश्रोई, उप-सिविल सर्जन डा. सरयू शर्मा, डीसीपी हैडक्वार्टर अनिल बख्शी सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे।