फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GDA made ??by check, wait for action

जीडीए ने कराई जांच, कार्रवाई का इंतजार

Thu, 01 May 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 May 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
GDA made ??by check, wait for action

स्कूल प्रबंधक जीडीए से कौड़ियों के दाम बेशकीमती जमीन लेकर स्कूलों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं। जीडीए ने स्कूलों की लीज डीड की खूब जांच कराई।

विज्ञापन


कई स्कूलों में गड़बड़ी भी मिलीं, लेकिन फिलहाल कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। ऐसे में स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। जीडीए ने बीते वर्ष स्कूलों के नाम पर ली गई 119 जमीनों के वर्तमान प्रयोग की जांच कराई थी।
विज्ञापन


जांच में कई स्कूलों में बैंक्वेट हॉल, बैंक, एटीएम, जिम आदि व्यवसायिक गतिविधियां चलती मिलीं। उस समय की जांच में 34 स्कूलों में अनियमितता मिली थी।

इनमें भी पांच स्कूल तो पूरी तरह से लीज डीड की शर्तों से इतर पाए गए थे। जिस प्रयोग के लिए जमीन दी गई थी, उसकी जगह कुछ और संस्थान बना लिए गए हैं।

स्कूलों की जमीन को लीज डीड पर देने की बजाय जीडीए बाबुओं ने फ्रीहोल्ड कर दिया था। इनमें से एक की लीज डीड तुरंत निरस्त कर दी गई थी। बाकी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए वीसी ने इस मामले में शामिल तत्कालीन छह लिपिकों के खिलाफ चार्जशीट भेज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed