{"_id":"1da6a59c6dc000ebc1da36a8d23d3987","slug":"gda-igl-on-pipeline-excavation-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन खुदाई पर आईजीएल जीडीए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन खुदाई पर आईजीएल जीडीए आमने-सामने
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन में आईजीएल की गैस पाइपलाइन फटने के मामले ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। जीडीए और आईजीएल के अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के काम को अवैध करार दिया है।
विज्ञापन
जीडीए ठेकेदार ने जहां आईजीएल की पाइपलाइन को उखाड़ने का प्रयास किया, वहीं आईजीएल ने रिपोर्ट दर्ज कराने को एसएसपी को तहरीर दी है।
आईजीएल की गैस पाइपलाइन रविवार को फटने के बाद रोकी गई सीवर की खुदाई जीडीए ने सोमवार को शुरू करा दी। जेई एसके सिन्हा ने ठेकेदार संजय त्यागी को जेसीबी मशीन लगवाकर सीवर के लिए खुदाई करने और गैस पाइपलाइन को उखाड़ने के आदेश दिए।
विज्ञापन
जीडीए के अनुसार सीवर लाइन, वाटर लाइन और बिजली केबिल के लिए खुदाई होनी है। इसके टेंडर जारी कर दिए गए हैं। आईजीएल ने गैस लाइन डालने से पहले जीडीए से परमिशन नही ली थी। आईजीएल को इसे हटाना होगा। वहीं, आईजीएल ने अपने इंजीनियर रवि कुमार की ड्यूटी खुदाई वाली जगह लगा दी।
विज्ञापन
उन्होंने दोपहर में जीडीए ठेकेदार की जेसीबी रुकवा दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। शाम तक काम बंद था। आईजीएल ने इस क्षेत्र में गैस सप्लाई बंद करके उपभोक्ताओं को नंदग्राम साइड से आपूर्ति शुरू करा दी है।
बिना परमिशन के एक मीटर भी लाइन नहीं डाली जाती है। जीडीए से विधिवत परमिशन ली गई थी, कागजात उपलब्ध हैं। यदि ठेकेदार संपर्क करता तो आवासीय क्षेत्रों में बिना रुपये जमा कराए खुदाई करने में सहयोग करते। हम अपनी टीम मौके पर छोड़कर देखरेख में खुदाई कराते। ठेकेदार-जेई की मनमानी के खिलाफ सिहानी गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी से मिलकर तहरीर दी गई है। - हेमंत सिंह, डीजीएम आईजीएल