फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   GDA-housing development schemes of the air-air regime ban.

जीडीए-आवास विकास की हवा-हवाई स्कीमों पर शासन ने रोक लगाई

Mon, 25 Jan 2016 12:54 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
GDA-housing development schemes of the air-air regime ban.
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए), आवास विकास परिषद समेत अन्य सरकारी विभाग अब जमीन का 100 फीसदी कब्जा लेने के बाद ही स्कीम लांच कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने जमीन मिलने के हवा-हवाई अनुमानों के आधार पर स्कीम लांच करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

 
15 जनवरी को सचिव (आवास) पनधारी यादव द्वारा जारी शासनादेश के मुताबिक अब फाइलों की बजाय स्कीम की प्रस्तावित जमीन पर सड़कों, अप्रोच रोड, चहारदीवारी आदि का निर्माण होने के बाद ही कब्जा पूरा माना जाएगा।
विज्ञापन


शासनादेश में रजिस्ट्रेशन के बाद तय डिजाइन न बदलने, रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही लेने और निर्माण की प्रगति के अनुरूप किश्तें लिए जाने के भी प्रावधान हैं।

जीडीए और आवास विकास की कई योजनाएं जमीन न मिलने के कारण पंजीकरण-आवंटन होने के वर्षों बाद भी पूरी तरह से धरातल पर नहीं उतर पाईं हैं। पूरे प्रदेश में कमोबेश यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे स्कीम के आवेदकों को पजेशन के लिए वर्षों का इंतजार करना पड़ता है। आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं। कई परेशान आवेदकों ने सरकारी विभागों के खिलाफ केस भी दायर कर रखे हैं।

नए प्रावधानों से अब इन संस्थानों के आवंटियों को घर के लिए सालों साल इंतजार नहीं करना होगा। आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी।

जीडीए वीसी विजय यादव के मुताबिक समय पर योजनाएं पूरी न होने का खामियाजा आवेदकों को उठाना पड़ता है। शासनादेश के प्रावधानों से योजनाओं का समयबद्ध निर्माण और कब्जा मिलना सुनिश्चित होगा। लोगों के बीच प्राधिकरणों की छवि भी सुधरेगी। जीडीए शासनादेश के मुताबिक भावी योजनाएं लांच करेगा।

जितना निर्माण, उतनी किश्त
नए प्रावधानों में आवंटियों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। अब स्कीम के विकास के अनुसार आवंटियों से किश्तें ली जाएंगी। रजिस्ट्रेशन बुक में ही किश्तों का निर्धारण कर दिया जाएगा।

निर्माण इस तरह किया जाएगा कि अंतिम किश्त के भुगतान के 30 कार्य दिवस के भीतर आवंटी को कब्जा दे दिया जाए। ऐसा न होने पर आवंटी को नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई करनी होगी।


यह हैं अन्य खास प्रावधान

रजिस्ट्रेशन के बाद स्कीम के डिजाइन में नहीं हो सकेगा कोई बदलाव, स्कीम के फ्लैट-प्लाट की कीमतों में किसी भी संभावित बदलाव की जानकारी रजिस्ट्रेशन की बुकलेट में स्पष्ट रूप से दी जाएगी।

स्कीम का रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण-परिषद की वेबसाइट  से ऑनलाइन होंगे। इसे आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, आवास बंधु पर भी अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed