{"_id":"edd4f44c8c7bd2553f17db3361346eed","slug":"gda-date-of-application-of-the-extended-cheap-flats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए ने बढ़ाई सस्ते फ्लैट्स के लिए आवेदन की डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए ने बढ़ाई सस्ते फ्लैट्स के लिए आवेदन की डेट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीए हाउसिंग स्कीम का ड्रा निकलते ही जीडीए ने बिल्डर प्रोजेक्ट्स में सस्ते फ्लैट्स और इंदिरापुरम के 370 फ्लैट्स स्कीम की आवेदन डेट आगे बढ़ा दी। अब इन स्कीमों में 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व आवेदन की अंतिम डेट 30 नवंबर निर्धारित थी। जीडीए अधिकारियों को उम्मीद है कि डीडीए की स्कीम के असफल आवेदक इन स्कीमों में बढ़-चढ़कर आवेदन करेंगे। जीडीए स्कीमों के प्रचार-प्रसार में भी तेजी लाएगा।
विज्ञापन
डीडीए की हाउसिंग स्कीम का ड्रॉ निकाला जा चुका है। डीडीए की स्कीम में करीब 10 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। ड्रा में करीब 25 हजार लोगों को घर मिले हैं।
विज्ञापन
डीडीए की स्कीम के कारण जीडीए की स्कीम के प्रति लोगों का रिस्पांस ठंडा चल रहा था। गाजियाबाद से बड़ी संख्या में लोगों ने डीडीए की स्कीम में आवेदन किए थे। लाखों असफल आवेदकों को आकर्षित करने के लिए जीडीए ने यह फैसला किया है।
जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि योजना में अधिक से अधिक लोग आवेदन कर सकें, इसके लिए इसकी अंतिम डेट 31 दिसंबर तक बढ़ाई जा रही है।
यहां हैं मौके
बिल्डर प्रोजेक्ट्स में 1000 ईडब्ल्यूएस (कीमत चार लाख रुपये) और 1000 एलआईजी फ्लैट्स (कीमत आठ लाख रुपये)
इंदिरापुरम के न्यायखंड-1 में 370 फ्लैट्स। इनमें 4 बीएचके के 157, 3 बीएचके के 33, 2 बीएचके (डीलक्स) 80, 2 बीएचके के 93, 2 बीएचके (ए) के पांच और 2 बीएचके (बी) के दो फ्लैट्स हैं।