फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gda and delhi metro sings mou on news metro project

खुशखबरीः गाजियाबाद के नया बस अड्डा तक आएगी मेट्रो

Tue, 17 Jun 2014 03:05 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
gda and delhi metro sings mou on news metro project

गाजियाबाद में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब जल्द ही उन्हें दिलशाद गार्डेन से नया बस अड्डा तक सफर करने में और भी आसानी होने वाली है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर जीडीए सभागार में जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव और मेट्रो चेयरमैन मंगू सिंह ने दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो विस्तार का एमओयू साइन किया।
विज्ञापन


इसके लिए जीडीए ने 25 करोड़ का चेक भी डीएमआरसी को सौंप दिया है।

एक और प्रपोजल पर विचार

gda and delhi metro sings mou on news metro project

इस मेट्रो प्रोजेक्ट में कुल सात नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। इस ट्रैक की लंबाई 9.41 किमी होगी। इसके लिए निर्माण कार्य तीन माह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को साल 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। नए मेट्रो स्टेशन- शहीद नगर, राजबाग, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, मोहन नगर, अर्थला, नया बस अड्डा होंगे।

डीएमआरसी के चेयमैन मंगू सिंह ने कहा कि इंदिरापुरम से नोएडा सेक्टर 62 तक मेट्रो रूट के प्रपोजल पर भी विचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि डीएमआरसी पूरे देश में 140 किमी रूट पर काम कर रही है।

विरोध के बीच प्रस्ताव पास

gda and delhi metro sings mou on news metro project

उधर, गाजियाबाद नगर निगम में भी भारी विरोध के बीच निगम बोर्ड की मीटिंग में मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव पास हो गया है।

इस प्रस्ताव के पास होने के बाद अब निगम इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 185.40 करोड़ की हिस्सेदारी देगा।

बता दें कि नगर निगम के कुछ पार्षद इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे थे। सोमवार को भी इस मु्द्दे को लेकर निगम सदन में काफी हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed