फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gautambuddha nagar industrialists are sad as they dont get invitation in pm modi program of samsung

पीएम मोदी के कार्यक्रम में न्योता नहीं मिलने से गौतमबुद्ध नगर के उद्योगपति मायूस

Mon, 09 Jul 2018 09:56 AM IST
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 09 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
gautambuddha nagar industrialists are sad as they dont get invitation in pm modi program of samsung
पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थल - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्ध नगर जिले में उद्योगों की दृष्टि से यहां के कारोबारियों को सबसे अधिक अनुभव प्राप्त है। उनके विचार न केवल जिले, बल्कि प्रदेश और देश की औद्योगिक नीति को नई दिशा दे सकते हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद उद्योगपतियों को सैमसंग कंपनी में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए न्योता नहीं मिला है। इससे उद्योगपतियों में खासे मायूस हैं।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में करीब दस हजार, ग्रेटर नोएडा में लगभग सात हजार औद्योगिक इकाई मौजूद हैं। इसके अलावा यमुना प्राधिकरण समेत तीनों प्राधिकरण में कई नई इकाई प्रस्तावित और निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी और जीएसटी की समस्याओं का सामना भी अगर सबसे अधिक किसी वर्ग को करना पड़ा है तो वह देश के उद्योगपति ही हैं। उद्योगपतियों का रुझान अपनी ओर करने के लिए विपक्षी पार्टियां भी अक्सर जीएसटी और नोटबंदी की समस्याओं को गिनाती रहीं हैं।

ऐसे में जिले में विदेशी कंपनी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पहुंचने के बावजूद उद्योगपतियों को कार्यक्रम से दूर रखने से वे मायूस हैं।

अपराधियों के खौफ से कितनी मिली निजात 

योगी सरकार प्रदेश में ऑपरेशन क्लीन चला रही है। इसके अंतर्गत बदमाशों के प्रति पुलिस कड़ा रुख अपना रही है। गत वर्ष एनकाउंटर के मामले मेें जिला अव्वल रहा था और इस वर्ष भी पुलिस मुठभेड़ में ताबड़तोड़ बदमाश घायल हो रहे हैं।

सरकार का उद्देश्य प्रदेश को अपराध मुक्त करना और उद्योगपति व कारोबारियों को भयमुक्त करना है। ये बड़ा सवाल है कि सरकार व पुलिस की इस कार्रवाई से कारोबारियों को अपराधियों के खौफ से कितनी निजात मिल पाई है। इस मुद्दे पर अधिकांश कारोबारी चुप ही रहते हैं, लेकिन पीएम और सीएम के कार्यक्रम में कारोबारी अपनी चुप्पी तोड़ सकते थे।

लावा कंपनी ने खींच लिए थे हाथ
लावा कंपनी ने जिले में उद्योग लगाने के लिए जमीन ली थी, लेकिन बाद में उसने हाथ वापस खींच लिए थे। हालांकि कंपनी ने सार्वजनिक रूप से ठोस वजह नहीं बताई थी, लेकिन छूट न मिलना इसका कारण बताया जा रहा था। इसी तरह की समस्याओं को यहां के कारोबारी ही पीएम और सीएम के सामने रख सकते थे।

हमें या अन्य उद्यमियों को कार्यक्रम का कोई निमंत्रण नहीं मिला है। अगर मौका मिलता तो हम जिले के उद्योग से जुड़ा सकारात्मक पक्ष रखते। हालांकि, हमारे संगठन का एक कार्यक्रम मंगलवार को लखनऊ में प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।- एसपी शर्मा, चेयरमैन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, नोएडा

अच्छा होता कि उद्यमियों को कार्यक्रम में शिरकत करने और पीएम-सीएम के सामने अपनी बात रखने का मौका मिलता। इस संवाद से औद्योगिक क्षेत्र के लिए सकारात्मक पक्ष उभरकर सामने आते।- आदित्य घिडल्याल ग्रेनो इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed