{"_id":"56f55b454f1c1b0f73f14d60","slug":"gatiman-train-speed-is-still-not-confirm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गतिमान एक्सप्रेस: ट्रायल में हर बार बढ़ा समय, स्पीड पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गतिमान एक्सप्रेस: ट्रायल में हर बार बढ़ा समय, स्पीड पर उठे सवाल
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
गतिमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए रेलवे ने लोगों को नई दिल्ली से आगरा तक महज 90 मिनट में पहुंचाने का दावा बेशक किया हो, पर वह धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रही है। क्योंकि अब तक हुए ट्रायल की कहानी कुछ यही बयां कर रही है।
विज्ञापन
अब तक हुए सातों ट्रायल में गतिमान एक्सप्रेस की टाइमिंग बढ़ती ही गई। ऐसे में इस ट्रेन के 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के दावे पर सवाल उठने लगे हैं। इस ट्रेन के परिचालन के लिए सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा को लेकर है। क्योंकि नई दिल्ली से आगरा के बीच अभी भी कई किलोमीटर तक सुरक्षा दीवार नहीं बनाई जा सकी है।
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस के ट्रायल आंकड़ों पर नजर डालें तो 3 जुलाई 2014 को हुए पहले ट्रॉयल में नई दिल्ली से आगरा तक पहुंचने में इसे 100 मिनट का समय लगा था। जबकि दूसरी बार में 103 मिनट, तीसरी बार में 148 मिनट, चौथी में 150 मिनट, पांचवी बार में 168 और छठी में 115 मिनट में दूरी तय कर पाई थी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब ट्रेन में यात्री भी होंगे तो 90 मिनट में ट्रेन आगरा तक पहुंच पाएगी। इसका जवाब रेल अधिकारियों के पास नहीं है।
विज्ञापन
दो घंटे के अंतराल में दो हाईस्पीड ट्रेन:
-नई दिल्ली से आगरा सेक्शन में सबसे तेज चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन भोपाल शताब्दी है। इस ट्रेन को नई दिल्ली से आगरा 194 किलोमीटर तय करने में 117 मिनट लगता है। जबकि गतिमान एक्सप्रेस को 110 मिनट। ऐसे में यात्रियों को आगरा तक जाने के लिए दो घंटे के अंतराल में दो हाई स्पीड ट्रेन मिल जाएगी।
क्योंकि भोपाल शताब्दी सुबह 6:00 बजे आगरा के लिए रवाना होती है और 7:57 बजे आगरा पहुंचती है। कॉशन वाले स्थानों को छोड़कर यह ट्रेन 150 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से निकलती है। जबकि गतिमान सुबह 8:05 बजे रवाना होगी और 9:55 बजे आगरा पहुंचेगी। दोनों के पहुंचने में सात मिनट कम-ज्यादा समय लगेगा।
तीन पैसेंजर गाडिय़ां होंगी प्रभावित:
गतिमान एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने पर तीन यात्री गाडिय़ां प्रभावित होंगी। इनमें अमृतसर से मुंबई जाने वाली गोल्डन टैंपल, श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली तूफान एक्सप्रेस और आगरा पैसेंजर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कई माल गाडिय़ां भी गतिमान का शिकार बनेंगी।
अब तक हुए ट्रायल और लगा समय:
-03 जुलाई 14- 100 मिनट में दिल्ली से आगरा
-11 सितंबर 14- 103 मिनट में दिल्ली से आगरा
-23 दिसंबर 14- 148 मिनट में दिल्ली से आगरा
-24 दिसंबर 14- 150 मिनट में दिल्ली से आगरा
-26 दिसंबर 14- 168 मिनट में दिल्ली से आगरा
-02 जून 15- 115 मिनट में दिल्ली से आगरा
-22 मार्च-16- 110 मिनट में दिल्ली से आगरा
रेलवे बोर्ड की ओर से अभी गतिमान का टाइम टेबल घोषित नहीं किया गया है। टाइम टेबल घोषित होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 90 मिनट में आगरा पहुंचाना संभव नहीं होगा। -नीरज शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे