{"_id":"5704b30f4f1c1b0042c8112b","slug":"gatimaan-crossed-30-kilometer-in-13-minute","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मिनट में 30 किलोमीटर पार गई ट्रेन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मिनट में 30 किलोमीटर पार गई ट्रेन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक की सबसे तेज दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस मंगलवार को ओल्ड स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से धूल उड़ाते हुए आगरा के लिए निकल गई। फरीदाबाद से पलवल के बीच करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करने में महज 13 मिनट लगे। ओल्ड स्टेशन के पहले कॉशन होने के कारण ट्रेन की रफ्तार थोड़ी धीमी रही।
गतिमान एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह 10:05 बजे हजरत निजामुद्दीन से आगरा के लिए रवाना हुई और 21 किलोमीटर फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन से 10:30 बजे पास हुई। इस ट्रेन की एक झलक पाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़े लोग इंतजार कर रहे थे।
ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म नंबर-3 से गुजरी, वहां खड़े अन्य यात्रियों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बल्लभगढ़ और पलवल स्टेशन पर भी लोगों ने ट्रेन का अभिवादन किया।
विज्ञापन
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
स्टेशन के प्लेटफार्म पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फरीदाबाद से पलवल तक 20 अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा जीआरपीकर्मी भी प्लेटफार्म पर गश्त करते नजर आए। ट्रेन जैसे ही निजामुद्दीन से रवाना हुई, स्टेशनों पर अनाउंसमेंट होना शुरू हो गया।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, प्लेटफार्म पर बनी पीली लाइन से पीछे खड़े हों। क्योंकि गतिमान एक्सप्रेस गुजरने वाली है। इसके अलावा आरपीएफ ने कई वेंडरों और कुलियों को भी लगा रखा था। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंची।
स्टेशनों से गुजरने का समय
फरीदाबाद 10:30 बजे
बल्लभगढ़ 10:34 बजे
असावटी 10:39 बजे
पलवल 10:43 बजे