टेबल फैन खिसकाने गए मासूम को नहीं पता था मौत कर रही है इंतजार, बचाने आई मां की भी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ क्षेत्र के लठीरा गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने दौड़ी मां भी करंट की चपेट में आ गई जिससे दोनों की मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गढ़ क्षेत्र से जुड़े गंगा खादर के गांव चक लठीरा निवासी सनी खागी दूध की डेयरी चलाता है। उसका 11 वर्षीय पुत्र नीरज जो गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता था। मंगलवार को घर के आंगन में चल रहे टेबल फैन को खिसकाने के दौरान संतुलन बिगड़ गया।
अचानक पंखा उसके ऊपर गिर गया जिससे करंट ने नीरज को अपनी चपेट में ले लिया। नीरज की चीख निकलते ही घर में काम कर रही उसकी मां शीला (42) उसे बचाने दौड़ी। बेटे को बचाने के लिए जैसे ही उसने पंखे को हटाने की कोशिश की तो करंट ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।
कुछ ही देर में परिजनों समेत आसपास के कई ग्रामीण मौके पर आ गए। पंखे का स्विच बंद करने के बाद दोनों को वहां से हटाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। शीला और उसके बेटे नीरज की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव में पहुंच गई है, जिससे घटना के विषय में जांच पड़ताल कराने के साथ ही महिला और उसके बेटे का शव पोस्टमार्टम को भिजवाया जा रहा है।