फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gargi College: Students said Eggs were thrown at us we were closed in washroom

गार्गी कॉलेजः छात्राएं बोलीं- हम पर फेंके अंडे, वाशरूम में कर दिया था बंद

Tue, 11 Feb 2020 06:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Feb 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
Gargi College: Students said Eggs were thrown at us we were closed in washroom
गार्गी कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में वार्षिक समारोह के दौरान बाहरी लोगों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के विरोध में सोमवार को कॉलेज में दिनभर प्रदर्शन चला। छात्राओं ने कहा कि कॉलेज में घुसे बाहरी युवकों ने उनसे छेड़छाड़ की, अंडे फेंके और कई छात्राओं को वाशरूम में बंद कर दिया। इस घटना के बाद से छात्राएं सहमी हुई हैं। 

विज्ञापन


उधर, कॉलेज प्रशासन ने चार दिन बाद तथ्य जांच कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी छात्राओं के बयान लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्राओं के पास विकल्प है कि वह आईसीसी (इंटरनल कंप्लेट कमेटी) को अपनी शिकायत दें। 
विज्ञापन


इससे पहले  कॉलेज परिसर में छात्राएं कक्षाएं छोड़कर बाहर आ गईं और नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति व मीडिया को कॉलेज परिसर में नहीं घुसने दिया। छात्राओं ने सूचना के बावजूद घटना पर त्वरित कार्रवाई नहीं कर प्रिंसिपल के इस्तीफे की मांग की और सुरक्षा मुहैया नहीं कराने की जिम्मेदारी लेने को कहा। छात्राओं का कहना था कि बीते साल भी वार्षिक समारोह के दौरान ऐसी ही घटना हुई थी, लेकिन प्रशासन ने उससे सबक नहीं लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार और गेट फांदकर कैंपस में घुसे
छात्राओं ने कहा कि कॉलेज परिसर में अधेड़ उम्र के लोग दीवारें व कॉलेज का गेट फांदकर परिसर में घुसे और उनके साथ छेड़छाड़ की। हम चीखते रहे, अंडे फेंके गए। उनसे बचने के लिए छात्राएं बाथरूम की ओर भागीं, लेकिन उन्हें अंदर ही बंद कर दिया। इतना ही नहीं कॉलेज के बाहर खड़े होने वाले ऑटो चालक भी परिसर में घुस आए। हम मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन भीड़ के कारण किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय कॉलेज में प्रिंसिपल भी मौजूद थीं। मामले की गंभीरता के बावजूद प्रशासन ने चार दिनों तक कोई कार्रवाई वाही हीं की। उन्होंने चेताया कि प्रशासन ने उनकी मांगे नहीं मानी तो लगातार प्रदर्शन होंगे। 


नोटियाल भी समर्थन में आए
वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देने वाले गायक जुबिन नोटियाल भी छात्राओं के समर्थन में आए। उन्होंने छात्राओं को संदेश भेजा कि वह उनके साथ है। इस घटना ने उन्हें काफी निराश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed