फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang that stole valuable equipment from mobile tower in Noida exposed

मोबाइल टावर भी चोरों के निशाने पर: पुलिस ने गिरोह को पकड़ा, बदमाश कीमती उपकरण चोरी कर नेटवर्क कर देते हैं धीमा

Thu, 30 May 2024 10:35 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 May 2024 10:35 PM IST
सार

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने नोएडा के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर कई अन्य राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Gang that stole valuable equipment from mobile tower in Noida exposed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी कर नेटवर्क धीमा करने वाले तीन बदमाशों को कोतवाली फेज थ्री व सीआरटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन कीमती उपकरण आरआरयू व एक गाड़ी बरामद की है। इन तीनों उपकरणों की कीमत करीब 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

पुलिस व सीआरटी टीम को पिछले कई दिनों से मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले बदमाशों के बारे में इनपुट मिल रहा था। इसके बाद पुलिस व सीआरटी की टीम ने गुरुवार को मोबाइल टावरों से आरआरयू, बैटरी व अन्य सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान नंदग्राम गाजियाबाद निवासी  नितिन कुमार, निवाड़ी गाजियाबाद निवासी आकाश और मोदीनगर निवासी सागर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम शक्तिमोहन अवस्थी का कहना है कि ये बदमाश गाड़ी में सवार होकर दिन में निकलते हैं और मोबाइल टावरों के पास जाकर रेकी करते हैं। इसके बाद रात के समय फिर से मोबाइल टावर पर आते हैं और आरआरयू व कीमती उपकरण चुराकर भाग जाते हैं। इसके बाद इन कीमती उपकरणों को कबाड़ियों को बेच देते हैं। बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने नोएडा के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र से लेकर कई अन्य राज्यों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नितिन के खिलाफ सात, आकाश व सागर के खिलाफ एक एक मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed