फीजियोथेरेपी छात्रा संग दोस्तों ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक विहार इलाके में फीजियोथेरेपी की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पार्टी के बहाने स्कूल के एक दोस्त ने अपने फ्लैट पर तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। इनकी पहचान जतिन गोस्वामी, आकाश और रोहित के रूप में हुई है। चौथा आरोपी रमन अभी फरार है।
पुलिस के मुताबिक, सपना (19) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ विवेक विहार इलाके में रहती है। वह दिल्ली में एक निजी संस्थान में फीजियोथेरेपी प्रथम वर्ष की छात्रा है।
पार्टी के बहाने बुलाया और किया गैंगरेप
जतिन व आकाश सपना के स्कूल टाइम से दोस्त हैं। गत एक अप्रैल को आकाश ने पार्टी करने की बात कर सपना को विवेक विहार के पास अपने घर पर बुलाया। वहां पर जतिन, रोहित व रमन भी मौजूद थे।
सपना का आरोप है कि शाम के समय पार्टी करने के बाद आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप किया। तड़के करीब 4:00 बजे सपना को घर के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
जाने से पूर्व उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए भी कहा। सपना ने परिजनों को सारी बात बताई और फिर पुलिस से संपर्क किया।