फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   G-20 Conference Union Home Ministry gives permission to buy 850 new vehicles

जी-20 सम्मेलन: चार जिलों में 850 नई गाड़ियां उतारेगी पुलिस, कई सुविधाओं से होंगी लैस, गृहमंत्रालय ने दी अनुमति

Wed, 29 Mar 2023 10:29 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Mar 2023 10:29 AM IST
सार

जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस चार जिलों में 850 नई गाड़ियां उतारेगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इन गाड़ियों को खरीदने की अनुमति दे दी है। गाड़ियां कई सुविधाओं से लैस होंगी

विज्ञापन
G-20 Conference Union Home Ministry gives permission to buy 850 new vehicles
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस जी-20 सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के सामने खुद को स्मार्ट दिखाने के लिए चार जिलों में 850 नई कारें उतारेगी। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले व स्मार्ट दिखने वाले पुलिसकर्मी इनमें तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्रालय ने नई कारें खरीदने के लिए पुलिस को अनुमति दे दी है। कुछ नई कारें मार्च के आखिर में आ जाएंगी। कुछ कारों को हाई-टेक्नोलॉजी व आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस के पास इस समय ज्यादातर गाड़ियां पुरानी हो चुकी हैं या फिर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, इन्हें विदेशी मेहमानों के सामने उतारकर पुलिस देश की छवि को खराब नहीं करना चाहती, इसलिए नई गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। पुलिस ने इसकी जिम्मेदारी पीएंडएल यूनिट को दी थी। यूनिट 850 नई गाड़ियां खरीद रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 300 अर्टिगा, 200 बोलेरो, 100  स्कोर्पियो व 250 इनोवा गाड़ियां खरीदी जा रही हैं। जी-20 का मुख्य सम्मेलन प्रगति मैदान में होगा। इसके अलावा ज्यादातर कार्यक्रम नई दिल्ली, दक्षिण, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिमी और द्वारका जिले में होंगे। इस कारण दिल्ली पुलिस नई कारों को इन जिलों में तैनात करेगी। 

हाई-टेक्नोलॉजी से लैस होंगी

सुरक्षा में तैनात की जाने वाली गाड़ियों को हाई-टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा। सुरक्षा के उपकरण लगाए जाएंगे। दिल्ली पुलिस ने हाईटेक उपकरण खरीदने के ऑर्डर दिए हैं। ये उपकरण भी जल्दी आ जाएंगे। नई कारों की पहली खेप मार्च महीने के आखिर तक जा जाएगी। मई-जून तक करीब 400 कारें पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। जुलाई-अगस्त तक सभी नई गाड़ियां बेड़े में शामिल हो जाएंगी।  

थानों का होगा नवीनीकरण 

जी-20 सम्मेलन को देखते हुए 50 पुलिस थानों का नवीनीकरण किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया है। अमन विहार, कालकाजी, कनॉट प्लेस, नॉर्थ एवेन्यू, चाणक्यपुरी, पार्लियामेंट स्ट्रीट और अन्य पुलिस स्टेशनों को पुलिस की आधिकारिक लाल और नीली रंग योजना के साथ नवीनीकृत किया जाएगा। प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि मौजूदा पुलिस स्टेशनों की इमारतों की बाहरी सतह का 10-15 प्रतिशत लाल और नीले रंग के साथ मानकीकृत होगा। नवीनीकरण कार्य में क्षतिग्रस्त साइनेज, चहारदीवारी और फाटकों का नवीनीकरण या प्रतिस्थापन शामिल होगा।

थानों में व्यापक परिवर्तन होगा

नवीनीकरण के लिए पुलिस के बुनियादी ढांचे की पहचान के लिए किए गए एक सर्वेक्षण के आधार पर दिल्ली पुलिस विभाग ने फेसलिफ्ट के लिए स्टेशनों, क्योस्क और बूथों को शॉर्ट लिस्ट किया है। संसद मार्ग, नॉर्थ एवेन्यू, चाणक्यपुरी, तुगलक रोड, साउथ एवेन्यू, कनॉट प्लेस, मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड, तिलक नगर और साउथ एवेन्यू सहित नई दिल्ली जिले में पुलिस स्टेशनों में व्यापक परिवर्तन होगा।

गश्त व एस्कॉर्ट में लगेंगी कारें

विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल, होटल से प्रगति मैदान व अन्य जगह ले जाने के लिए विदेश मंत्रालय नई कारें खरीद रहा है। दिल्ली पुलिस अपनी नई कारों को विदेशी मेहमानों को लिए एस्कार्ट के लिए लगाएगी। कुछ गाड़ियों को पीसीआर व गश्त में भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed