{"_id":"37683dc3139d82bef8c18632e3702895","slug":"fun-n-food-village-full-masti-and-adventure","type":"story","status":"publish","title_hn":"फन ए फूड विलेजः मस्ती से भरे इस 'गांव' में आइये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फन ए फूड विलेजः मस्ती से भरे इस 'गांव' में आइये
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो शहर में जो सुविधाएं होती हैं उसकी कीमत हमें ऑफिस में काम के दबाव और उसके बाद थकान के रूप में चुकाना पड़ता है। इसी दबाव और थकान को कम करने को लेकर दिल्ली और हरियाणा की सीमा के पास कपासहेड़ा में फन एंड विलेज का निर्माण किया गया है। वीकेंड स्पॉट के रूप में यह जगह दिल्ली में खासा लोकप्रिय हो चुका है। स्कूल के बच्चे हों या कॉलेज के टीएन एजर्स या फिर आफिस गोअर्स, सबके लिए एक हॉट फेवरिट डेस्टिनशन है।
विज्ञापन
आपका जीपीएस इंबेल्ड स्मार्टफोन इसका लोकेशन तुरंत बता देगा। वैसे दक्षिण दिल्ली के गुड़गांव जाने वाले रास्ते में यह है। यहां जाना है तो पूरे दिन का प्लान बनाकर चलें।
विज्ञापन
आपकी कार आपको दिल्ली के किसी भी कोने से फन एंड फूड विलेज तक एक घंटे में पहुंचा देगी। लेकिन अगर आप मेट्रो से जाना चाहते हैं तो आपको द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन तक जाना होगा। यहां से आप ऑटो के जरिए अगले 20 मिनट में इस मजेदार जगह तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
दिवाली वाले दिन को छोड़कर फन एंड फूड विलेज साल के 364 दिन खुला रहता है। सर्दी के दिनों में इसका वाटर पार्क लोगों के लिए बंद होता है लेकिन गर्मी के शुरू होते ही आप इसका मजा ले सकते हैं। इसके साथ जो एम्यूजमेंट पार्क है, उसमें जाने के लिए सुबह 9.30 बजे से लेकर 5.00 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। गर्मी के दिनों में बंद होने का समय बढ़ा दिया जाता है।
प्रति व्यक्ति इसकी एंट्री चार्ज 400 रुपये है, बच्चों को इसके लिए 300 रुपये देने होंगे।
फिर देर किस बात की। अगले वीकेंड में फन एंड फूड विलेज का मजा अपने परिवारवालों के साथ लीजिए।