फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full Dress Rehearsal Wheels of vehicles stopped during rehearsal vehicles stuck for one to one and a half hour

Full Dress Rehearsal: रिहर्सल के बीच थम गए वाहनों के पहिये, एक से डेढ़ घंटे फंसी रहीं गाड़ियां

Tue, 24 Jan 2023 04:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Jan 2023 04:39 AM IST
सार

रिहर्सल के दौरान मथुरा रोड, रिंग रोड, आईटीओ, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, एनएच-24, लाला लाजपत राय मार्ग, निजामुद्दीन, हौजखास, लोदी कॉलोनी, अरविंदो मार्ग, भीकाजी कामा प्लेस, धौला कुआं, राजघाट, आईएसबीटी, कमला मार्केट, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर लंबा जाम लग गया था।

विज्ञापन
Full Dress Rehearsal Wheels of vehicles stopped during rehearsal vehicles stuck for one to one and a half hour
Full Dress Rehearsal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण सोमवार को वाहनों की रफ्तार थम गई। कई मुख्य मार्गों समेत बॉर्डरों पर लंबा जाम लग गया। नई दिल्ली, दक्षिण व मध्य दिल्ली में सबसे ज्यादा जाम रहा। लोग जाम में एक से डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। दोपहर दो बजे के बाद ट्रैफिक सामान्य हो गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण कई मार्ग बंद होने की एडवाइजरी एक दिन पहले जारी की गई थी। ऐसे में दिल्ली के लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की सलाह मानी। लोग रिहर्सल के रूट की तरफ कम ही आए।

विज्ञापन


फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू हुई और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागोन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गोल चक्कर वाली प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर होते हुए लाल किले पर समाप्त हुई। इस कारण नई दिल्ली व मध्य दिल्ली के कुछ मार्गों को बंद कर दिया था और कुछ मार्गों पर क्राॅस ट्रैफिक की अनुमति नहीं दी गई थी। इस कारण नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में सोमवार सुबह से ही जबरदस्त जाम लग गया।

विज्ञापन

मथुरा रोड, रिंग रोड, आईटीओ, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, एनएच-24, लाला लाजपत राय मार्ग, निजामुद्दीन, हौजखास, लोदी कॉलोनी, अरविंदो मार्ग, भीकाजी कामा प्लेस, धौला कुआं, राजघाट, आईएसबीटी, कमला मार्केट, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर लंबा जाम लग गया था। नई दिल्ली में कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, चाणक्यपुरी आदि मार्गों पर लंबा जाम लग गया था। इन जगहों पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे तक जाम की स्थिति रही। रिंग रोड, मथुरा रोड, विकास मार्ग व एनएच-24 पर लंबा जाम रहा। वहां वाहन चालक एक से डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से पहले ही आश्रम चौक पर जबरदस्त जाम रहा है, रिहर्सल के चलते यहां पर जाम बढ़ गया। यहां पर दिनभर भयंकर जाम लगा रहा। 

बॉर्डरों पर वाहनों को रोकने से लगा जाम
फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण रविवार रात से ही भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया था। इस कारण दिल्ली के सभी 24 बॉर्डरों पर सोमवार सुबह तक काफी संख्या में वाहन एकत्रित हो गए थे। इससे दिल्ली के बॉर्डरों पर पड़ोसी राज्यों तक जाम पहुंच गया। सोमवार सुबह से ही वाहनों को चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा था। इस कारण भी दिल्ली के बॉर्डरों पर दोपहर जाम की स्थिति रही।

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाते नजर आए
ट्रैफिक पुलिसकर्मी सुबह से ही कई मार्गों पर तैनात हो गए थे। पुलिसकर्मी ट्रैफिक को निकालते हुए नजर आए। कई मार्गों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी बेबस नजर आए। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों का मानना था कि लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर ध्यान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed