फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Full dress rehearsal for Republic Day celebrations to be held on Monday

Republic Day: फुल ड्रेस रिहर्सल आज, रूट देखकर ही घर से निकलें दिल्लीवासी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Mon, 23 Jan 2023 12:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिहर्सल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर से होते हुए लालकिले पर समाप्त होगी। परेड के समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Full dress rehearsal for Republic Day celebrations to be held on Monday
फुल ड्रेस रिहर्सल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल सोमवार को होगी। इस कारण कई मार्ग प्रभावित रहेंगे, जबकि कई मार्ग बंद रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे नई दिल्ली, मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली इलाके में आने से बचें।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रिहर्सल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर से होते हुए लालकिले पर समाप्त होगी। परेड के समाप्त होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सी-हेक्सागन-इंडिया गेट का इलाका सोमवार सुबह 9:15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक बंद रहेगा। सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस-ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड के रूट से बचें। सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, लेकिन केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), कमला मार्केट गोलचक्कर, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान में सिटी बसों की आवाजाही कम कर दी जाएगी। गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाली बसें एनएच-24, रिंग रोड और भैरों रोड पर समाप्त होंगी। एनएच-24 से आने वाले लोग रोड नंबर 56 पर राइट टर्न लेंगे और आईएसबीटी आनंद विहार तक की जा पाएंगे। गाजियाबाद से आने वाली बसों को वजीराबाद ब्रिज के लिए मोहन नगर से भोपुरा चुंगी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ड्रोन व पैराग्लाइडर आदि उड़ाने पर रोक
ड्रोन, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन, मानव रहित विमान प्रणाली, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान, विमान से पैरा जंपिंग 15 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में प्रतिबंधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed