फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   from the patient to doctor suffering for all water

स्वास्थ्य केंद्र का हाल, मरीज से लेकर डॉक्टर तक सब पानी के लिए बेहाल

Thu, 16 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 16 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
from the patient to doctor suffering for all water
- फोटो : demo pic

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी पिछले आठ माह से खारा पानी पीने को मजबूर हैं। इससे न केवल यहां रहने वाले कर्मी परेशान हैं बल्कि अस्पताल में आने वाले मरीज भी बेहाल हैं। जो दवा लेने के लिए खारा पानी का इस्तेमाल करते हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बार-बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।

विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शहर सहित गांवों के हजारों लोग रोजाना अपना इलाज कराने आते-जाते रहते हैं। बाहर से आए मरीजों के लिए बनाया गया वाटर टैंक पिछले कई महीनों से बिना पानी के सूखा पड़ा हुआ है। यहां आने वाले मरीजों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में ईलाज तो सस्ता है लेकिन पानी महंगा है। अस्पताल में पानी की समस्या के चलते उन्हें बाजार से 20 से 25 रुपये देकर पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन


उधर पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे डॉक्टरों व स्टाफ नर्सों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या के चलते उन्हें और अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नही हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर कार्यकारी एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में पीने के पानी की समस्या के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed