Friendship Day 2019: कुमार विश्वास ने ट्वीटर पर लिखा, बात करो रूठे यारों से...
कुमार विश्वास ने फ्रेंडशिप डे पर युवाओं को लेकर ट्वीट लाइनें लिखीं। उन्होंने लिखा कि "बात करो रूठे यारों से, सन्नाटे से डर जाते हैं" "प्यार अकेला जी सकता है, दोस्त अकेले मर जाते हैं"
कुमार विश्वास ने आगे लिखा कि श्री कृष्ण-सुदामा से अशफाक-बिस्मिल तक जीने वाले भारत को दिन-विशेष की आवश्यकता तो नहीं पर किसी भी परंपरा में यदि ऐसा कोई दिन है तो इस दिन किसी दोस्त के गम बांटे।
"बात करो रूठे यारों से, सन्नाटे से डर जाते हैं…
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) August 4, 2019
प्यार अकेला जी सकता है, दोस्त अकेले मर जाते हैं!"❤️
श्रीकृष्ण-सुदामा से अशफ़ाक़-बिस्मिल तक जीने वाले भारत को दिन-विशेष की आवश्यकता तो नहीं, पर किसी भी परंपरा में यदि ऐसा कोई दिन है, तो इस दिन किसी दोस्त के ग़म बाँटें#FriendshipDay
उनके इस ट्वीट पर कई युवाओं ने सहमति जताई और रिट्वीट करते हुए कहा कि हां दोस्ती का दिन मायने नहीं रखता है। इस सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है।