फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friends killed Quarrel happened during the party

दोस्तों ने कर दी हत्या: पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा, शुभम और सन्नी ने उमेश का घोंटा गला फिर शव को लगाया ठिकाने

Tue, 02 May 2023 09:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 09:40 PM IST
सार

मृतक की शिनाख्त उमेश कुमार (25) के रूप में हुई। उसके परिजनों से पूछताछ करते हुए पुलिस की टीम आरोपियों तक जा पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शुभम उर्फ विराज (26) और इसकी पत्नी फातिमा (24) को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Friends killed Quarrel happened during the party
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में पार्टी करने के दौरान दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने सामान डिलीवरी करने वाले वाले बड़े बैग में उसका शव डालकर नजफगढ़ नाले में फेंक दिया। लेकिन राहगीरों ने उनको बैग डालते हुए देख लिया। आरोपी तो फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त उमेश कुमार (25) के रूप में हुई। उसके परिजनों से पूछताछ करते हुए पुलिस की टीम आरोपियों तक जा पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शुभम उर्फ विराज (26) और इसकी पत्नी फातिमा (24) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या करने वाला मुख्य आरोपी सन्नी फिलहाल फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय किसी राहगीर ने सूचना दी थी कि नजफगढ़ नाले में शिव विहार, जेजे कालोनी, उत्तम नगर के पास ने किसी ने भारी बैग नाले में डाला है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। छानबीन के बाद बैग को बाहर निकाला गया तो उसमें युवक का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाद में युवक की पहचान उमेश के रूप में हुई। उमेश परिवार के साथ विकास नगर इलाके में अपने चाचा के साथ रहता था। उमेश के परिजनों ने बताया कि रविवार को वह अपने दोस्त सन्नी के घर पार्टी करने की बात कर गया था। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो घर बंद मिला। छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को दंपती को दबोच लिया।

 

घटना वाले दिन सन्नी के कमरे पर शुभम और उसकी पत्नी फातिमा भी मौजूद थी। किसी बात पर सन्नी और उमेश का झगड़ा हुआ। बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव को सन्नी और शुभम ने एक बैग में डालकर नाले में डालने का प्रयास किया, लेकिन फौरन लोगों ने देखकर पुलिस को खबर दे दी। अब पुलिस सन्नी की तलाश कर रही है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed