फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend murdered in RO plant dispute, three accused arrested

Delhi Crime News: आरओ प्लांट विवाद में दोस्त की हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2024 08:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Aug 2024 08:10 AM IST
सार

आरोपी नितिन ने खुलासा किया है कि विनय उसका बचपन का दोस्त था। आरओ प्लांट चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि उसने पांच गोलियां मारकर विनय की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Friend murdered in RO plant dispute, three accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर के कासना स्थित लुक्सर गांव में 17 अगस्त को युवक विनय सिंह की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नितिन, शेखर और आकाश उर्फ अलीजान के रूप में हुई है। तीनों लुक्सर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, आठ कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। नितिन ने खुलासा किया है कि विनय उसका बचपन का दोस्त था। आरओ प्लांट चलाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि उसने पांच गोलियां मारकर विनय की हत्या कर दी।

विज्ञापन


मामले में एक आरोपी सुंदर नागर को सोमवार शाम यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा है। मुख्य आरोपी समेत बाकी आरोपी फरार चल रहे थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दिल्ली से गिरफ्तार तीनों आरोपी अपने वकील से मिलने जा रहे थे। सूचना के बाद इनको मजनू का टीला इलाके से गिरफ्तार किया गया। उत्तरी जिला के सिविल लाइंस थाने में इनके खिलाफ अवैध हथियार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। तीनों की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


यूपी पुलिस को मामले में अभी एक और आरोपी की तलाश है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि सोमवार रात को जिले के स्पेशल स्टाफ को खबर मिली थी कि लुक्सर हत्याकांड में शामिल तीन आरोपी कार में सवार होकर खैबर पास, मजनू का टीला इलाके में आने वाले हैं। फौरन इंस्पेक्टर रोहित सारस्वत, एसआई मनोज तोमर व अन्यों की टीम का गठन किया गया। जैसे ही तीनों अपनी वर्ना कार में सवार होकर पहुंचे, पुलिस की टीम ने उनको दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थप्पड़ का बदला लेने के लिए की थी गोली मारकर हत्या, गिरफ्तार
महज थप्पड़ मारने पर एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीमापुरी थाना पुलिस ने 16 अगस्त की रात हुई आसिफ उर्फ आशु (24) की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने अजीम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अजीम आसिफ का दोस्त है।

सीमापुरी बस डिपो के पास चाय पीने के दौरान हुए विवाद में आसिफ ने अजीम को थप्पड़ मार दिया था। इस बीच अचानक अजीम ने पिस्टल निकालकर आसिफ पर गोली चला दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने करीब 300 किलोमीटर पीछा करने के बाद आरोपी को दबोचा है। आरोपी अजीम मूलरूप से यूपी के धामपुर के नंदरु गांव का रहने वाला है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आसिफ परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था। प्रत्यक्षदर्शी मुजाहिद अली खान ने बताया कि अजीम और आसिफ में किसी बात पर बहस हुई। आसिफ ने अजीम को थप्पड़ मारा तो उसने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने करीब 60 घंटे तक पीछा करने के बाद उसे नंद नगरी से दबोच लिया।

पिटाई से तंग आकर पत्नी ने की थी हत्या
द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके में फ्लैट से युवक सचिन (25) की लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है। उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान काव्या के रूप में हुई है। 

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि छोटी-छोटी बातों पर सचिन काव्या को पीटता था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर काव्या ने 17-18 अगस्त की रात को पति की हत्या कर दी। बाद में फ्लैट पर ताला लगाकर फरार हो गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुलाया गया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। 

माना जा रहा है कि काव्या के साथ उसके सहयोगी भी थे। उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। करीब तीन साल पहले काव्या और सचिन ने मंदिर में प्रेम विवाह किया था। दोनों पिछले करीब 10 माह से चाणक्या प्लेस-2 के फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। पड़ोसियों ने बताया है कि दोनों के बीच खूब झगड़ा होता था। पड़ोसियों ने सचिन की पत्नी काव्या को फरार होते हुए देखा था। इसके आधार पर पुलिस ने तलाश कर उत्तम नगर से दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed