फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend extorted four lakh rupees by blackmailing

Delhi: दोस्त ही निकला दगाबाज, ब्लैकमेल कर वसूले चार लाख, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 05:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Apr 2023 05:13 PM IST
सार

आरोपी ने योजना के तहत एक सिमकार्ड खरीदा और उसकी मदद से वह खुद बबलू को ब्लैकमेलर बनकर कॉल करने लगा। बबलू मामला सेटल करने के लिए उसे ही ऑन लाइन रुपये भेजता। वह ब्लैकमेलर को रुपये भेजने की बात कर खुद ही रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता।

विज्ञापन
Friend extorted four lakh rupees by blackmailing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बुराड़ी निवासी एक युवक की शादी होने वाली थी, लेकिन वह व्हाट्सएप पर सेक्सटॉर्शन गैंग के चंगुल में फंस गया। पीड़ित ने अपने दोस्त से जिक्र किया तो उसने आरोपियों को नजरअंदाज करने के लिए कहा। मामला शांत हुआ तो पीड़ित युवक के दोस्त के दिमाग में खुराफात आई। उसने साजिश रची और फिर खुद ही पीड़ित को कॉल कर धमकाने लगा।

विज्ञापन


आरोपी ने धीरे-धीरे पीड़ित बबलू (28) से चार लाख रुपये सेक्सटॉर्शन गैंग को देने के नाम पर ले लिये। लेकिन इन रुपयों को वह अपने अकाउंट में भेजकर पीड़ित को फर्जी पेटीएम-स्क्रीन शॉट दिखाता रहा। बबलू के पास जब आरोपियों को देने के पैसे खत्म हो गए तो उसने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने दोस्त की इस साजिश से पर्दा उठाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और जिन खातों में वसूले गए रुपये भेजे गए हैं, उनको अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले दिनों गृहमंत्रालय के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर बुराड़ी निवासी बबलू नामक युवक ने एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसके व्हाट्सएप पर अंकिता शर्मा नामक युवती का मैसेज आया था। बातचीत में दोस्ती हो गई। प्यार का इजहार करने के बाद अंकिता ने बबलू की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों बाद बबलू की शादी होने वाली थी। घटना से बबलू बुरी तरह डर गया। उसने अपने करीबी दोस्त शिवम से सारी बात बताकर अंकिता का मामला हैंडल करने और उसे रुपये देने की बात की।

शिवम ने बबलू को भरोसा दिलाया कि वह मामले को देख लेगा। इसके बाद शिवम ने धीरे-धीरे अंकिता के नाम पर पीड़ित से चार लाख रुपये ऐंठ लिये। अंकिता के नाम से पीड़ित के पास अक्सर कॉल आते थे। जब बबलू के पास रुपये खत्म हो गए तो उसने पुलिस से शिकायत की। उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

थाना प्रभारी पवन तोमर और व अन्यों की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस, सीडीआर और बैंक खातों की जांच की। इसके अलावा शिवम से बातचीत की गई। जांच में पुलिस को पता चला कि शुरुआत में बबलू को कॉल भरतपुर इलाके से आई। लेकिन कुछ दिनों के अंतर के बाद कॉलर की लोकेशन बुराड़ी इलाके की ही आई।

उसके आधार पर पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वह बबलू का दोस्त शिवम ही निकला। उसने अपने दोस्त को ब्लैकमेल करने की बात कबूल कर ली। शिवम ने बताया कि बबलू को ब्लैकमेल करने वालों को उसने कॉल करके धमकाया तो उन्होंने उसे कॉल करना बंद कर दिया। इस बीच उसके दिमाग में बबलू से वसूली की बात आई। आरोपी ने योजना के तहत एक सिमकार्ड खरीदा और उसकी मदद से वह खुद बबलू को ब्लैकमेलर बनकर कॉल करने लगा। बबलू मामला सेटल करने के लिए उसे ही ऑन लाइन रुपये भेजता। वह ब्लैकमेलर को रुपये भेजने की बात कर खुद ही रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता। बदले में बबलू को फर्जी पेटीएम के स्क्रीन शॉट दिखा देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed