{"_id":"69d0b81f48538f70901976953a47cba8","slug":"freight-train-derailed-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रेनें प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 03 Aug 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में रविवार सुबह तिलक ब्रिज स्टेशन पर दिल्ली की ओर जा रही एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। जिससे फरीदाबाद सेक्शन का दिल्ली-पलवल ट्रैक बाधित हो गया। इससे दर्जनों गाड़ियां प्रभावित हुई। दो शटल गाड़ियों को रद्द करना पड़ा जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह दिल्ली की ओर जा रही एक मालगाड़ी का डिब्बा तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। इससे पलवल-दिल्ली रूट बाधित हो गया। सबसे पहले पलवल से शकूरबस्ती जाने वाली शटल ट्रेन जब ओखला स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों को सूचना दी गई कि नई दिल्ली जाने वाले यात्री यहां उतर जाएं।
विज्ञापन
क्योंकि ट्रेन को लाजपत नगर के रास्ते रवाना किया जाएगा। ट्रैक सही न हो पाने के कारण बाद में रेलवे ने नई दिल्ली से पलवल जाने वाली शटल 64078 और पलवल से गाजियाबाद 64057 शटल को रद्द कर दी। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पलवल से फरीदाबाद तक यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुंबई से फिरोजपुर को जाने वाली जनता एक्सप्रेस को पलवल से नई दिल्ली तक शटल बना दिया।
विज्ञापन
यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकते हुए गई। यात्रियों को लटक कर यात्रा करनी पड़ी। इसके अतिरिक्त दिल्ली-पलवल शटल 40 मिनट, शकूरबस्ती-बल्लभगढ शटल 45 मिनट, आगरा पैसेंजर 53 मिनट की देरी से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पहुंची। दोपहर बाद धीरे-धीरे गाड़ियों का संचालन पटरी पर आ सका।