फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Freedom -251 mobile company returned 30 thousand subscribers 84 lakh

दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल बनाने वाली कंपनी फ्रीडम-251 ने लौटाए 30 हजार ग्राहकों के पैसे

Thu, 07 Apr 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 07 Apr 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
Freedom -251 mobile company returned 30 thousand subscribers 84 lakh

फ्रीडम-251 मोबाइल बनाने वाली रिंगिंग बेल कंपनी के खिलाफ दर्ज मामले में जांच अधिकारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में काउंटर एफिडेविट दाखिल कर दिया है। जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि कंपनी के मालिक समेत तीन लोगों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही, करीब 30 हजार ग्राहकों से जो 84 लाख रुपये कंपनी ने लिए थे, उसे गेटवे के जरिये वापस कर दिया गया है।

विज्ञापन


बीजेपी सांसद डॉ. किरीट सौमेया की तहरीर पर फेस-3 थाने में रिंगिंग बेल कंपनी, मालिक मोहित गोयल, वरिष्ठ अधिकारी अशोक चड्ढा व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सांसद ने कंपनी पर भ्रामक प्रचार करके और पीएम के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के नाम का इस्तेमाल करके पैसा इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। एफआईआर में सौमेया ने आरोप लगाया है कि बिना लाइसेंस के विज्ञापन देकर और बुकिंग करके करोड़ों रुपये उगाहे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महज 251 रुपये में स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना संभव ही नहीं है

Freedom -251 mobile company returned 30 thousand subscribers 84 lakh
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

कंपनी का अभी-अभी रजिस्ट्रेशन हुआ है और डायरेक्टर्स के पास कई जरूरी रजिस्ट्रेशन तक नहीं हैं। महज 251 रुपये में स्मार्टफोन उपलब्ध करवाना संभव ही नहीं है। लिहाजा, इसके पीछे ठगी करके करोड़ों रुपये की उगाही कर भागने की मंशा है।

बीजेपी सांसद ने कंपनी के बैंक अकाउंट भी फ्रीज करने की पुलिस से अपील की है। साथ ही, खरीदारों का डाटा भी जुटाने की मांग की है, ताकि उन्हें पैसा वापस दिलवाया जा सके। वहीं, जांच अधिकारी पंकज पंत ने बताया कि अदालत में काउंटर एफिडेविट दाखिल कर दिया गया है।

एफिडेविट में दो बातों का जिक्र किया गया है, जिसमें 30 हजार ग्राहकों के 84 लाख रुपये गेटवे के जरिये कंपनी ने लौटा दिए हैं। साथ ही, कंपनी मालिक मोहित गोयल, पत्नी धारणा गर्ग और अधिकारी अशोक चड्ढा के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed