फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   free special buses for girl students in haryana

छात्राओं के लिए फ्री स्पेशल बसें: रूटों पर चार बसें चलाने की तैयारी

Sat, 30 Jan 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Jan 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
free special buses for girl students in haryana

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं को आगे लाने के लिए अब हर

विज्ञापन
छात्रा को फ्री बस सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

हरियाणा रोडवेज ने पहले चरण में दो रूटों पर चार बसें चलाने का फैसला लिया है। इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आने-जाने के समय एक महिला पुलिस कर्मी की भी ड्यूटी लगेगी। ताकि छात्राओं को किसी तरह की कोई तकलीफ न हो।

बसों में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने छात्राओं के लिए फ्री बसें चलाने का फैसला लिया था। पिछले दिनों रोडवेज निदेशालय ने महाप्रबंधकों के मार्फत सभी शिक्षण संस्थानों से सूची मांगी कि किन-किन गांवों से छात्राएं आती है। ताकि उन गांवों में बसों की व्यवस्था कराई जाएगी।

सात में से दो रूट हुए फाइनल

सूत्रों की मानें तो बल्लभगढ़ डिपो में ऐसे 7 रूटों को चिन्हित कर निदेशालय में रिपोर्ट भेजी। जिसमें प्रमुख रूप से तिगांव कॉलेज, सेक्टर आठ पॉलिटेक्निक कॉलेज, नेहरू कॉलेज, केएल मेहता कॉलेज, पाली स्थित डाइट, धौज स्थित बीएस अंगनपुरिया और मानव रचना यूनिवर्सिटी प्रमुख रूट थे।

काफी जहोजहद के बाद रोडवेज ने पहले चरण में दो रूटों को फाइनल कर दिया है। जिसमें तिगांव कॉलेज और सेक्टर आठ स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज है। इन कॉलेजों में करीब चार हजार छात्राएं हर रोज पढ़ाई करने जाती है।

छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगेगा अंकुश

दोनों रूटों पर दो-दो बसें चलाई जाएंगी। अन्य संभावित रूटों पर जल्द बसें चलाई जाएगी। ये बसें महिला स्पेशल होगी। ताकि छात्राओं को किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed