{"_id":"5b8ea6a0867a5548615676a1","slug":"free-ambulance-take-1000-rupees-to-patients-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी निशुल्क एंबुलेंस सेवा, महिला से ले लिया जबरन एक हजार रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसी निशुल्क एंबुलेंस सेवा, महिला से ले लिया जबरन एक हजार रुपए
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में एक महिला ने निशुल्क एंबुलेंस के लिए 1 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला अपने पिता को अस्पताल लेकर आई थी। यहां से डॉक्टर ने उनको रेफर कर दिया था। एंबुलेंस से दिल्ली लेकर जाने पर चालक ने 1 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
कांशीराम फ्लैट में रहने वाली क्रांति ने बताया कि पिता का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है। मंगलवार को उसके 68 वर्षीय पिता की हालत खराब थी। वह सांस तक नहीं ले पा रहे थे। पिता को सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल लेकर आई थी।
विज्ञापन
कभी डॉक्टर इमरजेंसी में जाने को बोलते तो कभी ओपीडी में। दोपहर 12 बजे के बाद डॉक्टर ने पिता को देखने के बाद रेफर किया। हमें एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन
स्ट्रेचर देने से किया इनकार
महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले भी पिता को दिखाने आई थी, तब भी इन्होंने रेफर किया था। उस दौरान एंबुलेंस के लिए एक हजार रुपये लिए थे। इस बात की सीएमएस से शिकायत करूंगी, जबकि अब पता चला है कि एंबुलेंस निशुल्क होती है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस मामले में एंबुलेंस ड्राइवरों से बात की जाएगी।
रिहान ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी सारिका अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने बताया कि उसकी प्लेटलेट्स बहुत कम हो गई हैं, इसलिए उसको रेफर कर दिया है। रिहान ने बताया कि मैंने सेकेंड फ्लोर से सारिका को लेकर जाने के लिए स्ट्रेचर मांगा, लेकिन मना कर दिया गया कि स्ट्रेचर नहीं है, इसलिए बच्ची को गोद में उठाकर ले जाओ।
रिहान ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी सारिका अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने बताया कि उसकी प्लेटलेट्स बहुत कम हो गई हैं, इसलिए उसको रेफर कर दिया है। रिहान ने बताया कि मैंने सेकेंड फ्लोर से सारिका को लेकर जाने के लिए स्ट्रेचर मांगा, लेकिन मना कर दिया गया कि स्ट्रेचर नहीं है, इसलिए बच्ची को गोद में उठाकर ले जाओ।