शादी डॉट काम का सहारा लेकर खेलता था प्यार का खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैवाहिक साइट शादी डॉट कॉम के माध्यम युवतियों को शादी का झांसा देकर ठगने वाला शातिर युवक आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी से खुलासा हुआ कि भारत के अलावा दुबई में उसने कई युवतियों को झांसा देकर लाखों रुपये ठगे।
इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक करीब चार महीने पहले दुबई में रहने वाली 25 वर्षीय एन कविता ने पुलिस आयुक्त को भेजे ईमेल में शिकायत दी।
जिसमें बताया कि दो साल पहले कुणाल ने शादी डॉट कॉम साइट के माध्यम से जान पहचान की। जिसके बाद उसने शादी कर ली।
तो इस तरह बनाता था शिकार
करीब एक साल बाद आरोपी ने उसे बताया कि गुड़गांव सुशांतलोक सी ब्लॉक में उसका घर है जहां उसके पिता बेहद बीमार है। उसे बीमारी के इलाज के लिए रुपयों की सख्त जरुरत है।
युवती ने आरोप लगाया कि कुणाल उससे 8500 एईडी (यूएई करंसी) लेकर भारत आ गया। जिसके बाद आरोपी ने उससे संपर्क नहीं किया। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस चार महीने मामले की जांच कर रही थी।
चार दिन पहले सुशांतलोक थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
सात-आठ युवतियों को दे चुका है धोखा
सोमवार को पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने वेबसाइट के माध्यम से सात-आठ युवतियों को झांसा देकर लाखों रुपये ठगे है।
पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस कमिशभनर नवदीप सिंह विर्क का कहना है कि आरोपी कितना भी शातिर क्यों न हो पुलिस की पकड़ से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसे मामलों को लेकर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।