फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with cisf constable in noida

एफआईआर दर्ज कराने को 4 महीने भटका कांस्टेबल

Sat, 02 Aug 2014 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Aug 2014 04:23 AM IST
विज्ञापन
fraud with cisf constable in noida

नोएडा में सीआईएसएफ के कांस्टेबल का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित ने इसकी तहरीर एक अप्रैल को थाना सेक्टर-20 में की थी।

विज्ञापन


कई बार चक्कर काटने के बाद भी मामला दर्ज नहीं हुआ। फिर डीआईजी से गुहार के बाद डीएसपी और आला अधिकारियों के दबाव में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक केदारनाथ सीआईएसएफ के ग्रेटर नोएडा स्थित केंद्र में कांस्टेबल हैं। उनका ग्रेटर नोएडा के स्टेट बैंक में खाता है। एक अप्रैल 2014 को बेटे नगीना ने उनके एटीएम से सेक्टर-18 के पीएनबी एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन


एटीएम से निकली पर्ची जमीन पर गिर गई। जिसे उठाते समय पीछे खड़े व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम कार्ड को लेकर केदारनाथ का बेटा घर चला गया।

कुछ देर बाद ही केदारनाथ के मोबाइल पर चार बार ट्रांजेक्शन के मैसेज में उनके खाते से 35 हजार रुपये निकालने की जानकारी मिली। 15 हजार का एक और ट्रांजेक्शन नवादा (बिहार) के राहुल राज के खाते में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने शिकायत थाना सेक्टर-20 पुलिस से की। केदारनाथ 17 मई को आए तो थाने में उनसे दोबारा तहरीर ली गई। इसके बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी तो पीड़ित ने सीआईएसएफ के डीआईजी तक बात पहुंचाई। वहां से डीएसपी एंथोनी के साथ शुक्रवार को पीड़ित सेक्टर-20 थाने पहुंचे, तब मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed