Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest at JNU enters 35th day

जेएनयू में 35 दिन से जारी धरना: प्रदर्शनकारी छात्र की बिगड़ी हालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
-हालत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरे प्रदर्शनकारी छात्रों का स्वास्थ्य भी हो रहा खराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी दाखिले में एससी-एसटी की रिक्त सीटें दोबारा अधिसूचित करने सहित दूसरी मांगों को लेकर कैंपस में जारी अनिश्चितकालीन धरने के 35 वें दिन एक छात्र की तबियत बिगड़ गई। छात्र संगठन बापसा के अध्यक्ष क्रांति कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही धरने पर बैठे दूसरे छात्रों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

छात्र पीएचडी दाखिलों में एससी-एसटी की बैकलॉग सीटों को दोबारा अधिसूचित करने, आरक्षण नीति का सख्ती से पालन कराने, नेट-जेआरएफ आधारित पीएचडी दाखिला प्रक्रिया खत्म कर जेएनयू प्रवेश परीक्षा फिर से शुरू करने सहित दूसरी मांगों को लेकर धरना देकर विरोध दर्ज करा रहे है। प्रदर्शकारी छात्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के मुताबिक छात्र पिछले 35 दिनों से दिन-रात धरनास्थल पर डटे हुए हैं। इस दौरान उन्हें ठंड और बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त आराम और मौसम से बचाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी लगातार बिगड़ती सेहत और मांगों के बावजूद जेएनयू प्रशासन उदासीन बना हुआ है। प्रशासन को इस स्थिति की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। छात्रों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर प्रदर्शनकारी छात्रों के इलाज और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। साथ ही आरक्षण के मुद्दे पर ठोस समाधान निकालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed