{"_id":"13f7eacbbbdcca14a9e779b8853bb92c","slug":"fraud-on-cheap-flats-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते फ्लैटों में न फंस जाए आपकी गाढ़ी कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते फ्लैटों में न फंस जाए आपकी गाढ़ी कमाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कोई बिल्डर आपको नोएडा में दो कमरे का फ्लैट 16.50 लाख में और तीन कमरों का 24 लाख रुपये देने का लालच दे, तो जरा संभल कर पैसा लगाएं।
विज्ञापन
ऐसा न हो कि आपको अवैध जमीन पर बने ये फ्लैट मिल जाएं, जिसके बाद में तमाम परेशानी का सामना करना पड़े।
दरअसल, भू-माफिया प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध तरीके से फ्लैट बनाकर बेच रहे हैं। इनकी कीमत सेक्टरों की तुलना में काफी कम रखी जाती है, जिससे बाहर से आने वाले लोग आसानी से इन फ्लैटों की ओर आकर्षित हो जाते हैं।
विज्ञापन
इन फ्लैटों का बाकायदा विज्ञापन भी जारी किया जा रहा है। जगह-जगह बोर्ड लगे दिख जाते हैं। पंफ्लेट भी बांटे जा रहे हैं। सस्ते के चक्कर में लोग इनको खरीद लेते हैं, लेकिन अवैध होने के कारण बिजली, पानी और सीवर का कनेक्शन मिलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
साथ ही प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर बने होने के कारण गिराए जाने का भी खतरा रहता है। सेक्टर से सटे गांवों की जमीन पर इस तरह के फ्लैट खूब बन रहे हैं।
भंगेल में भी प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर बन रहे ऐसे फ्लैटों की शिकायत वहां के राहुल, मंगतराम, हरि सिंह आदि ने प्राधिकरण के सीईओ से की है। गांव वालों का आरोप है कि प्राधिकरण से पहले भी कई बार लिखित शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।