Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four-year undergraduate degree at DU to get a new identity

Delhi NCR News: डीयू में चार साल की स्नातक डिग्री को मिलेगी नई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
- डिग्री पर होगा छात्र का फोटो, रिसर्च और उद्यमिता का विकल्प किया गया है शामिल
विज्ञापन


रश्मि शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की डिग्री को इस साल नई पहचान मिलेगी। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क-2022 (यूजीसीएफ-2022) के तहत नए नाम और प्रारूप में डिग्री दी जाएगी। इस बार डिग्री पर विद्यार्थी की फोटो भी होगी। पहले बैच को ये डिग्रियां 20 नवंबर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदान की जाएंगी।
बदलाव डिग्री प्रमाणपत्र के अलावा डिजिटल डिग्री, प्रोविजनल सर्टिफिकेट, मार्कशीट, ट्रांसक्रिप्ट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पर भी लागू होंगे। डिग्री का नाम विद्यार्थी के अध्ययन विषय, मेजर-माइनर और चुने गए रिसर्च या उद्यमिता विकल्प के आधार पर तय होगा। अब तक डीयू की डिग्री पर फोटो नहीं होती थी। नई व्यवस्था से प्रमाणपत्र में विद्यार्थी के पाठ्यक्रम और शैक्षणिक विकल्पों की जानकारी एक साथ उपलब्ध होगी। इससे अलग-अलग विषयों के स्नातकों की डिग्री का स्वरूप भी अधिक स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

बीए, बीकॉम और बीएससी में होगा बदलाव :
सिंगल कोर डिसिप्लिन वाले पाठ्यक्रमों में बीए, बीकॉम और बीएससी की डिग्री संबंधित विषय के मेजर और माइनर के साथ दिखाई जाएगी। विद्यार्थियों को ऑनर्स विद रिसर्च या ऑनर्स विद एंटरप्रेन्योरशिप की डिग्री मिलेगी। यह नाम विद्यार्थी के चुने गए शैक्षणिक मार्ग को भी दर्शाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो और कई विषयों वाले पाठ्यक्रमों के लिए नई व्यवस्था : दो मुख्य विषयों वाले पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री के साथ ऑनर्स विद रिसर्च का उल्लेख होगा। मल्टी-कोर पाठ्यक्रमों में फिजिकल साइंस, लाइफ साइंस और कॉमर्स की डिग्रियां भी नए प्रारूप में होंगी। कॉमर्स के विद्यार्थियों की डिग्री में मेजर के रूप में कॉमर्स दर्ज होगा।
स्पेशलाइजेशन का भी होगा जिक्र :
विशेषज्ञता वाले पाठ्यक्रमों में उसका नाम भी डिग्री पर शामिल होगा। एप्लाइड फिजिकल साइंस में एनालिटिकल केमिस्ट्री या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एप्लाइड लाइफ साइंस में एग्रो-केमिकल एंड पेस्ट मैनेजमेंट और होम साइंस में फूड एंड न्यूट्रिशन तथा ह्यूमन डेवलपमेंट जैसी विशेषज्ञताओं का उल्लेख किया जाएगा।
वोकेशनल कोर्स में भी लागू होंगे नए नाम :
बैचलर ऑफ वोकेशन स्टडीज (बीवॉक) के विद्यार्थियों को ऑनर्स विद रिसर्च या ऑनर्स विद एंटरप्रेन्योरशिप की डिग्री दी जाएगी। इसमें हेल्थ केयर मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, बैंकिंग ऑपरेशंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और वेब डिजाइनिंग जैसे विषय शामिल हैं।
मेजर-माइनर के लिए क्रेडिट पूरे करना जरूरी :
डिग्री में मेजर और माइनर का उल्लेख तभी होगा, जब विद्यार्थी यूजीसीएफ-2022 के निर्धारित क्रेडिट पूरे करेगा। केवल विषय चुनने से यह दर्जा नहीं मिलेगा। इसके लिए तय शैक्षणिक मानदंड पूरे करना अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान स्पष्ट होगी।

डीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा कि इस बार डिग्री में बदलाव छात्र हितैषी होंगे। यूजीसीएफ के तहत 2022 में दाखिला लेने वाला पहला बैच नए प्रारूप में डिग्री प्राप्त करेगा। विश्वविद्यालय का 103वां दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को आयोजित होगा। नई व्यवस्था में विद्यार्थियों की शैक्षणिक जानकारी अधिक स्पष्ट दर्ज होगी। इससे प्रमाणपत्र उपयोगी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article