{"_id":"632aaf2117fc7c765a66c017","slug":"four-people-scorched-due-to-lightning-in-rampur-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 21 Sep 2022 11:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:58 AM IST
सार
चारों लोग बारिश आने पर गांव के मंदिर पर खड़े हो गए थे। बारिश के दौरान ही आकाशीय बिजली गिर गई और सभी चपेट में आ गए, जिनमें से एक एक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवो में बिजली गिरने से चार लोग चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तुरखेड़ा गांव निवासी सुरेश (50) अपने खेत पर घास काट रहे थे। जबकि दूसरे गांव के नवाबपुरा निवासी मुनीष इसका चचेरा भाई अरुण और इनकी चाची विनेश भी खेतो पर थी। बारिश आने पर गांव के मंदिर पर खड़े हो गए थे। बारिश के दौरान ही आकाशीय बिजली गिर गई और चारों चपेट में आ गए जिसमें सुरेश की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में झुलसे लोगों को सीएचसी लाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। इस अचानक घटना के बाद से परिवार वालों में चीख-पुकार मची हुई है। इस प्रकरण में कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन