फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   four month baby die in absence of ICU in delhi

आईसीयू के अभाव में 4 माह की बच्ची ने तोड़ा दम, 10 माह में तीसरे बच्चे की मौत

Tue, 27 Nov 2018 07:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
four month baby die in absence of ICU in delhi
सांकेतिक तस्वीर

पूर्वी दिल्ली के चाचा नेहरू बाल अस्पताल में आईसीयू बिस्तरों की कमी के कारण मासूमों की मौत का सिलसिला जारी है। एक बार फिर अस्पताल पर आईसीयू में बिस्तर न मिलने के कारण मासूम की मौत का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


सोनिया विहार निवासी रिक्शा चालक चमन सिंह ने बताया कि उनकी चार माह की बच्ची काव्या को 19 नवंबर को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था। उल्टी और बुखार के कारण उसे भर्ती किया था। बीते शनिवार वरिष्ठ डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को स्वस्थ घोषित करते हुए जल्द छुट्टी की बात कही, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के कारण उनकी बेटी पर नर्स और जूनियर डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया। वे फोन चलाते रहें।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे तबियत बिगड़ने पर नर्स ने अन्य डॉक्टरों को बुलाया तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसे निमोनिया हो गया है। तत्काल आईसीयू बिस्तर चाहिए, उनके यहां नहीं है। इस पर पिता ने रेफर करने की बात कही तो डॉक्टरों ने नियमों का हवाला देकर इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

साल 2016 में हुआ था झगड़ा

शनिवार रात को ही करीब साढ़े नौ बजे बिस्तर का प्रबंध होने के बाद डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कराया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद काव्या ने दम तोड़ दिया। चमन सिंह का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और समय पर बिस्तर न मिलने के कारण उनकी बच्ची की मौत हुई है। वहीं इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने भी कोई जवाब नहीं दिया है।

इस तरह का मामला ये कोई नया नहीं है। इसी साल फरवरी और सितंबर माह में भी चाचा नेहरू अस्पताल में आईसीयू बिस्तर की कमी के कारण समय पर बच्चों को इलाज न मिलने के कारण दो की मौत हुई थी। 

ये सिलसिला कई वर्ष से जारी है। वर्ष 2016 में भी आईसीयू बिस्तर कम होने और बच्चे की मौत के बाद यहां हंगामा, मारपीट और हड़ताल तक हुई। इसके बावजूद हालातों में अभी भी सुधार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed