फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four killed by poisonous gas in sewage treatment plant

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत

Mon, 10 Sep 2018 04:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 04:47 AM IST
विज्ञापन
Four killed by poisonous gas in sewage treatment plant
प्रतीकात्मक तस्वीर

मोती नगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टैंक में रविवार को जहरीली गैस की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। पॉश सोसायटी डीएलएफ कैपिटल ग्रीन में हुए इस हादसे में दम घुटने से एक अन्य युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान पंकज (26 वर्ष), राजा (23 वर्ष), मो. सरफराज (19 वर्ष) और उमेश तिवारी (26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि ग्रीन कैपिटल स्थित पी-टावर में रविवार शाम को निजी एजेंसियों के छह लोग अलग-अलग सीवेज टैंकों की सफाई के लिए उतरे थे। इन सभी मजदूरों को बिना बचाव उपकरणों के ही टैंक में भेज दिया गया था। हादसे के लिए कौन लोग दोषी हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टैंक में उतरे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। सभी को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रदीप की हालत अब ठीक है, जबकि विशाल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed