{"_id":"5d7b61b28ebc3e014c4b53ec","slug":"four-drowned-while-bathing-in-alipur-nahar-outer-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अलीपुर नहर में नहाने के दौरान डूबे चार दोस्त, शव बरामद, छानबीन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अलीपुर नहर में नहाने के दौरान डूबे चार दोस्त, शव बरामद, छानबीन जारी
Fri, 13 Sep 2019 03:00 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 13 Sep 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के अलीपुर नहर में गुरुवार शाम को नहाने गए चार लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई। शुकव्रार दोपहर तक पुलिस व गोताखोरों ने सभी शव बरामद कर लिये।
विज्ञापन
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान निहाल विहार निवासी पर्वती (21) व उमेश (21) और नांगलोई निवासी पिंकी (20) और निकित (21) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर शाम निहाल विहार इलाके से कुछ लड़के व लड़कियां अलीपुर नहर में आये थे। इस दौरान मौज-मस्ती करते हुए चार लोग गहरे पानी में उतर गये, जिससे वह डूबने लगे।
विज्ञापन
डूबने वालों के साथियों ने शोर मचाकर गांव के लोगों व पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही अलीपुर एसएचओ सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों ने शव को खोजना शुरू किया। देर रात गोताखोरों ने दो शव बरामद किए।
विज्ञापन
उसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और दो अन्य शव बरामद किए गए। सभी लड़के व लड़कियां अलग-अलग कॉलेज के विद्यार्थी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।