फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four cabinet ministers, including Kejriwal met Jung

जंग से केजरीवाल समेत चार कैबिनेट मंत्री मिले

Fri, 23 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four cabinet ministers, including Kejriwal met Jung
नजीब जंग - फोटो : PTI
उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा भेजने के एक दिन बाद शुक्रवार को आधिकारिक फाइलों को दरकिनार करके मुलाकात करने में समय व्यतीत किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, श्रममंत्री गोपाल राय, इमरान हुसैन, मुख्य सचिव डॉ. एमएम कुट्टी के अलावा डीडीए और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी राजनिवास में उपराज्यपाल से मिले। इस बीच खबर है कि राष्ट्रपति छुट्टी पर हैं, जब तक इस्तीफा मंजूर नहीं होता जंग पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनिवास सुबह आठ बजे नजीब जंग से मिलने पहुंच गए। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद निकले केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि जंग साहब से नाश्ते पर बुलाया था। मुलाकात हुई। लेकिन इस्तीफा देने को लेकर कोई खास बात नहीं हुई। इसलिए इस्तीफा देने का आधिकारिक कारण निजी ही माना जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात खत्म होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहुंचे। सिसोदिया ने मुलाकात के बाद कहा कि नजीब जंग साहब के साथ करीब दो साल काम के खट्टे मीठे अनुभव रहे हैं। विशेष तौर पर मेरे साथ तो बहुत अच्छा रहा है। शिक्षा के लिए काम किया है। इस्तीफा देने के कारणों की चर्चा को लेकर सिसोदिया ने कहा कि निजी कारणों से पिछले एक साल से पद छोड़ना चाहते थे। लेकिन डेंगू-चिकनगुनिया जैसे कई ऐसे मामले हुए जिससे नहीं छोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइलों पर काम नहीं किया, पहुंचे पीएमओ
राजनिवास सूत्रों का कहना है कि पीएमओ में मुलाकात के लिए जाने के अलावा दफ्तर में फाइलों पर काम नहीं किया। ज्यादातर समय मिलने वाले आते रहे। उनसे इस्तीफे को लेकर कुछ लोगों बात की तो कुछ सिर्फ मिलकर बाहर आ गए। हालांकि इस्तीफा देने का कारण परिवार को समय देना ही बताया है जिसमें उनकी मां की 95 साल के होने और राजनिवास के काम में उनके लिए समय कम निकलने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed