फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four arrested in case of assaulted and murder of a young woman in Sarita Vihar at Delhi

सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी युवती की हत्या, चार गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 08:44 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 04 Mar 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in case of assaulted and murder of a young woman in Sarita Vihar at Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली के सरिता विहार में रेलवे लाइन के पास 27 फरवरी को बोरे में मृत मिली 25 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश (25), सौरभ भारद्वाज (19), चंदरकेश उर्फ बंटी (30) और रहीमुद्दीन उर्फ रहीम (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जेल में एक बदमाश से हुई दुश्मनी का बदला लेने व उसे फंसाने के लिए युवती को मारा था। नौकरी देने के बहाने युवती को बुलाकर उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में युवती से जबरन एक पत्र पर तीन लड़कों के नाम लिखवाए गए। युवती की हत्या कर पत्र व युवती के मोबाइल को उसके कपड़ों में छिपाकर शव फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस को धीरेंद्र नामक एक अन्य बदमाश की तलाश है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि 27 फरवरी को सरिता विहार रेलवे लाइन के पास पुलिस को बोरे में 25 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। शव की तलाशी लेने पर जेब से एक पत्र और मोबाइल बरामद हुआ। एसीपी ढाल सिंह, एसएचओ सरिता विहार अजब सिंह, एसआई सतीश व एएसआई लायक अली और अन्य की टीम ने छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान मृतक युवती की पहचान माया (25) (बदला हुआ नाम) दक्षिण निवासी के रूप में हुई। युवती 26 फरवरी से अंबेडकर नगर से गायब थी। इधर, पुलिस ने युवती की जेब से मिले पत्र की जांच की, तो उसमें आरुष समेत तीन युवकों के नाम थे। पत्र में लिखा था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर इन लड़कों ने वीडियो बना लिया है। अगर उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार यही तीनों लड़के होंगे। युवती के मोबाइल से तीनों लड़कों को उसी दिन कॉल भी की गई थी।

फौरन पुलिस ने आरुष समेत तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उन्होंने युवती की हत्या व दुष्कर्म की बात से इंकार किया। पुलिस ने उनके मोबाइल रिकॉर्ड की जांच की, तो पता चला कि उस दिन के अलावा पहले कभी भी युवती से उनके नंबर पर कोई कॉल नहीं हुई है। पुलिस ने तीनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इधर, पुलिस ने मृतक युवती के मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड की छानबीन की, तो एक नंबर पर उन्हें शक हुआ।

नंबर मुरादाबाद से लिया गया था। पुलिस नंबर के आधार पर संगम विहार निवासी दिनेश तक पहुंच गई। शुरुआत में तो उसने युवती की हत्या की बात से इंकार किया, लेकिन बाद में वह टूट गया और हत्या की बात कबूल कर ली। दिनेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने सौरभ भारद्वाज, चंदरकेश और रहीम को गिरफ्तार कर लिया। धीरेंद्र की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed