{"_id":"57c306f84f1c1b602fd4ff83","slug":"four-arrested-for-stealing-electric-pole-and-wires","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के पोल और तार चुराने वाले चार हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के पोल और तार चुराने वाले चार हुए गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से रविवार देर शाम को बिजली के तार और पोल चोरी कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया। सभी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एमपी टू रोड पर बिजली की केबल अंडर ग्राउंड कर दी है और यहां पर अभी एलटी लाइन के लिए पोल लगे हुए हैं। रविवार को चार लोग एक क्रेन के माध्यम से पिलर नंबर 72 से 82 तक के पोल और तार उतारकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना विभाग के जेई योगेंद्र कुमार को मिली तो उन्होंने अधिशासी अभियंता राघवेंद्र और एसडीओ शलभ गर्ग को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मिलकर कर्मचारियों ने मौके से चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हाईड्रा(क्रेन) को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
थानाप्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि चार लोगों को पोल चोरी करने के आरोप में मौके से हिरासत में लिया गया है। विद्युत विभाग केजेई योगेंद्र कुमार की ओर से तहरीर आई है जिस पर रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अभियंता राघवेंद्र यादव ने बताया कि बिजली तार, केबल और पोल चोरी करने वाला गैंग है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी तो कई घटनाओं का खुलासा कर देंगे।