फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Forms will be filled for CBSE 10th and 12th examination from August 14 board released the program

CBSE के छात्रों याद रखना: 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 14 अगस्त से भरे जाएंगे फॉर्म, जारी हुआ कार्यक्रम

Sat, 12 Aug 2023 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 10:20 PM IST
सार

बोर्ड ने स्कूलों को इस कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि परीक्षा संबंधित गतिविधियां समय पर पूरी की जा सकें। 

विज्ञापन
Forms will be filled for CBSE 10th and 12th examination from August 14 board released the program
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2024 में आयोजित की जाने वाली दसवीं बारहवीं की परीक्षा को समय से पूरी कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड ने इसके लिए परीक्षा संबंधित गतिविधियों का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। 

विज्ञापन

बोर्ड ने स्कूलों को इस कार्यक्रम का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि परीक्षा संबंधित गतिविधियां समय पर पूरी की जा सकें। बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार स्कूलों में दसवीं व बारहवीं के परीक्षा फॉर्म (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) 14 अगस्त से भरने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 13 सितंबर तक भरे जा सकेंगे। वहीं लेट फीस के साथ 14 सितंबर से 22 सितंबर तक एलओसी (परीक्षा फॉर्म) को भरा जा सकेगा। इसके अलावा जो छात्र अपने विषय में बदलाव करवाना चाहते हैं वे 31 अगस्त 2023 तक स्कूल में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

स्कूल विषय में बदलाव के अनुरोध का विश्लेषण करने के बाद एक लिस्ट तैयार उसे संबंधित क्षेत्रीय सीबीएसई कार्यालय को भेजेगा। स्कूल को छात्र की एलओसी तैयार करते समय सही विषय को भरना होगा। वहीं सीधे दाखिले का शेड्यूल भी जारी किया है। स्कूल में दसवीं व बारहवीं में सीधे दाखिले की प्रक्रिया 31 अगस्त तक पूरी करनी होगी।

इस दौरान जितने भी दाखिले लिए जाएंगे, उनकी एक सूची बनाकर उसे संबंधित सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजना होगा। उपस्थिति में कमी के मामलों की एक सूची बनाकर भी क्षेत्रीय सीबीएसई कार्यालय को पांच जनवरी तक भेजनी होगी। 

यदि सूची में कोई कमी होगी तो स्कूल को 20 जनवरी तक क्षेत्रीय कार्यालय को सूचित करना होगा। छात्रों को खेल प्रतियोगिता व ओलंपियाड में भाग लेने के लिए स्कूल को 31 दिसंबर तक अपना अनुरोध करना होगा। इसके बाद छात्रों के आग्रह को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed