फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former MP Kishore Lal said that today money is spent unnecessarily in elections

Lok Sabha Election: पूर्व सांसद किशोर लाल ने कहा- पांच हजार भी खर्च नहीं किए, चुनाव जीत लिया

Sun, 17 Mar 2024 07:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Mar 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Former MP Kishore Lal said that today money is spent unnecessarily in elections
किशोर लाल, पूर्व सांसद - फोटो : अमर उजाला

जनता पार्टी से पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से 1977 में सांसद बने किशोर लाल मानते हैं कि आज चुनाव में अनाप शनाप पैसे खर्च किए जाते हैं। उनके समय में चुनाव पार्टी के सदस्यों के चंदे पर लड़ा जाता था। हर एक सदस्य चार आने चंदा जमा करता था। बूथ लेवल पर चंदा जमा करने के बाद एक-एक पैसे का हिसाब होता था। सभी राजनीतिक दलों का ऐसा ही हिसाब-किताब होता था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलों की विचारधारा अलग होती थी, लेकिन सोच सभी की जनता की भलाई करना ही होती थी। इमरजेंसी के दौरान किशोर लाल ने कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी ज्वाइन की और अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता एचकेएल भगत को हरा दिया। घर-घर जाकर एक-एक परिवार से मिलकर वोट मांगा। मंदिरों-गुरुद्वारों और पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों पर चुनाव की बैठक की गई। तब बड़ी-बड़ी जनसभाएं नहीं होती थीं। पांच हजार रुपये भी खर्च नहीं किए और चुनाव जीत गए। किशोर लाल 1956-1977 तक निगम के सदस्य रहे। 1962-1975 तक निगम में नेता विपक्ष और 1969-75 में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रहे। 1962-75 के दौरान डीडीए के सदस्य रहे। वह कई ट्रेड यूनियनों का नेतृत्व भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed