{"_id":"6381825784dd876b1a2e9a7a","slug":"former-mla-and-congress-leader-asif-khan-arrested-for-threatening-delhi-police-si","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election: न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ खान, दिल्ली पुलिस के एसआई को दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD Election: न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ खान, दिल्ली पुलिस के एसआई को दी थी धमकी
Sat, 26 Nov 2022 04:55 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 26 Nov 2022 04:55 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ दो अन्य आरोपी मिन्हाज और साबिर को हिरासत में ले लिया गया है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एसआई और कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक वायरल वीडियो में दिल्ली पुलिस के एसआई समेत दो कर्मियों से अभद्रता करने और उन्हें धमकी देने के मामले में पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में शाहीन बाग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उन्होंने कोर्ट में पेश किया और जज ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब सोमवार को उनकी जमानत पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ दो अन्य आरोपी मिन्हाज और साबिर को हिरासत में ले लिया गया है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
डीसीपी ईशा पांडे ने कहा कि पुलिस टीम पेट्रोलिंग कर रही थी तो उन्हें तय्यब मस्जिद के पास 20-30 लोगों की भीड़ लगी देखी। पास जाकर देखा तो वहां एमसीडी में कांग्रेस की पार्षद उम्मीदवार अरीबा खआन के पिता और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान अपने समर्थकों के साथ थे और माइक से उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एसआई अक्षय ने जब आसिफ को चुनाव आयोग की अनुमति के बारे में पूछा तो आसिफ आक्रामक हो गए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। आसिफ ने उन्हें गालियां दीं और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस संबंध में आसिफ ने शिकायत दी थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।