{"_id":"5d5040e78ebc3e6cc0505c4f","slug":"former-haryana-chief-minister-om-prakash-chautala-wife-snehlata-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता का निधन
Sun, 11 Aug 2019 09:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश चौटाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता चौटाला की 81 वर्ष की उम्र में दिल की बीमारी के कारण मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने रात 8 बजकर 25 मिनट पर आखिरी सांस ली। अभय चौटाला के मुताबिक सोमवार को दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः ओमप्रकाश चौटाला ने खुद संभाला इनेलो में जान फूंकने का जिम्मा, खींचा विधानसभा चुनाव का खाका
विज्ञापन
इनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही बेटे अभय चौटाला और दोनों पोते दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला अस्पताल पहुंचे। स्नेहतला को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल की बीमारी के कारण शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे मेदांता अस्पताल के आईसीयू नंबर आठ के बेड नंबर 169 पर भर्ती किया गया था। यहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः सीएम मनोहर लाल पर आपत्तिजनक बयान देकर घिरे ओमप्रकाश चौटाला, डीजीपी तक पहुंची बात
रविवार दोपहर को स्नेहलता की तबीयत और अधिक खराब हो गई। सूचना मिलते ही दोपहर करीब 2:20 बजे पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला मेदांता अस्पताल पहुंचे। इसके करीब 20 मिनट बाद इनेलो नेता अभय चौटाला अस्पताल पहुंचे। करीब दो मिनट बाद जनता जननायक पार्टी के प्रमुख दिग्विजय चौटाला भी अस्पताल पहुंचे थे।