Delhi School News: स्कूल के दौरे पर पहुंचे मनीष सिसोदिया और मंत्री आतिशी, छात्रों से की बातचीत
दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में स्थिति एक स्कूल में मंत्री आतिशी और मनीष सिसोदिया पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों से बातचीत की।
विस्तार
एक बार फिर दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक्टिव नजर आ रहे हैं। लगातार बैठकों और दौरों का दौर जारी है। मंगलवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक स्कूल के दौरे पर पहुंचे। मनीष सिसोदिया अपनी विधानसभा के आरएसकेवी वेस्ट विनोद नगर में छात्रों से मिले और बातचती की।
VIDEO | Delhi Minister Atishi (@AtishiAAP) and former Deputy CM Manish Sisodia (@msisodia) interact with students at RSKV, West Vinod Nagar.
विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/MJt8BcNVdgविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2024
वेस्ट विनोद नगर में स्कूली दौरे पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के मौके पर ओछी राजनीति हो रही है। मैं अखबारों में पढ़ता रहता हूं कि जब ठग सुकेश पत्र लिखता है, तो तिहाड़ के अधिकारी उसे एलजी को सौंप देते हैं।
#WATCH | Former Delhi Dy CM Manish Sisodia says, " This is very unfortunate that in such a sacred occasion, during Independence, petty politics is being played...I keep reading in newspapers that when conman Sukesh writes a letter, Tihar officials submit it to LG and LG takes… https://t.co/AGAWvfyyho pic.twitter.com/mssVAef7HI
— ANI (@ANI) August 13, 2024
लेकिन जब एक मुख्यमंत्री पत्र लिखते हैं, तो एलजी तिहाड़ के अधिकारियों को पत्र भेजने से रोक देते हैं। यदि मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के संबंध में पत्र लिखा है, तो एलजी कार्यालय को केवल डीजी कार्यालय को फोन करना है और उसे भेजने के लिए कहना है। लेकिन उनका स्वतंत्रता दिवस से कोई लेना-देना नहीं है।