फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Forest City to get Diwali gift

दिवाली पर मिलेगा सिटी फॉरेस्ट का तोहफा

Sun, 29 Jun 2014 03:39 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 Jun 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
Forest City to get Diwali gift

कंक्रीट के जंगल का दर्जा पाए शहर में वास्तविक जंगल बनाने का काम जीडीए ने शनिवार से विधिवत शुरू कर दिया। जीडीए वीसी ने पौधारोपण कर फॉरेस्ट के लिए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन


सिटी फॉरेस्ट में विभिन्न प्रजातियों के 50 हजार से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। जीडीए दिवाली तक शहरवासियों को शहर के पहले सिटी फॉरेस्ट का तोहफा देगा। सिटी फॉरेस्ट को डेवलप करने में जीडीए 15 करोड़ खर्च करेगा।
विज्ञापन


जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि फॉरेस्ट में हिरण, बतख, दुर्लभ प्रजाति के पेड़ों का एक पॉकेट, झील और सरोवर होंगे। हिरण और बतख की देखभाल के लिए तीन लोगों की ट्रेनिंग होगी। यहां प्राकृतिक रूप से बने टीले को मखमली माउंट की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीले में चार वॉच टॉवर लगेंगे, जहां से शहर भर का नजारा दिखेगा। यह टीला आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अधिकार में है। इसके संरक्षण के लिए विभाग से अनुमति ली जाएगी। यहां प्राकृतिक शैली के पुल का भी निर्माण होगा। फॉरेस्ट के पास नदी किनारे वाटर पार्क बनाने की भी योजना है।


फॉरेस्ट के पास करहेड़ा गौशाला है। यहां से निकले गोबर और गौ मूत्र को खाद के रूप में प्रयोग किया जाएगा। मौके पर जीडीए सचिव रवींद्र गोडबोले, सीएटीपी एससी गौड़, ओएसडी डीपी सिंह, ओएसडी श्रीप्रकाश गुप्ता, चीफ इंजीनियर वीके गोयल, उद्यान प्रभारी एसपी शिशोदिया, एई पीके शर्मा, अतुल शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed