{"_id":"97d1fbdb3a5efa1b35f9485519aaed37","slug":"foreign-bride-craze","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादियों को भा रहीं विदेशी दुल्हनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादियों को भा रहीं विदेशी दुल्हनें
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के 10 प्रमुख शहरों में शुमार ‘हॉट सिटी’ विदेशी बालाओं को भी खूब भा रहा है। शायद यही कारण है कि पिछले एक दशक के दौरान ही 65 से ज्यादा विदेशी बालाओं ने गाजियाबाद युवकों का हाथ थामा है।
विज्ञापन
इनमें अमेरिका, रूस, चीन, यूक्रेन और तजाकिस्तान की बालाओं की संख्या ज्यादा है। कुछ को भारत की नागरिकता मिल चुकी है, जबकि कई अभी भी नागरिकता हासिल के लिए प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
खुफिया विभाग के आंकडे़ बताते हैं कि वर्तमान समय में गाजियाबाद में 65 से ज्यादा विदेशी युवतियों (पाकिस्तान को छोड़कर) ने गाजियाबाद में रह रहे युवकों के साथ शादी रचाई है।
विज्ञापन
साल-दर-साल यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ‘देशी दुल्हा और विदेशी दुल्हन’ वाले ऐसे ज्यादातर परिवार टीएचए की विभिन्न हाईप्रोफाइल सोसाइटीज में रह रहे हैं। विदेशी बालाओं में सबसे ज्यादा संख्या रूसी बालाओं की है। जबकि दूसरे नंबर पर यूएसए की बालाएं शामिल हैं।
यूक्रेन की भी कई युवतियों ने गाजियाबाद में रह रहे युवकों से शादी रचाई है। चीन और तजाकिस्तान की भी एक-एक युवती ने गाजियाबादी के साथ ही अपना घर बसाया है। इनमें से ज्यादातर युवक ऐसे हैं जोकि विभिन्न जॉब के चलते विदेशों में गए और वहां से शादी करके वापस लौटे।
कनाडियन लैनाग्रीन को भाया गाजियाबाद का जॉन
मूल रूप से कनाडा निवासी लैनाग्रीन के मन को भी गाजियाबाद निवासी जॉन जोसेफ भा गया। दिसंबर माह में दोनों ने पहले एक चर्च में शादी की थी। जॉन का परिवार क्रासिंग रिपब्लिक सिटी में रहता है।
पिछले दिनों इस प्रेमी जोडे़ ने अपनी रजिस्टर्ड शादी के लिए आवेदन किया था। मंगलवार को जॉन अपनी पत्नी लैनाग्रीन के साथ कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम कुणाल सिल्कू के कार्यालय पहुंचे।
एसडीएम ने बताया कि कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जॉन और लैनाग्रीन को उनका मैरिज सर्टिफिकेट सौंप दिया गया।